विज्ञापन

पंजोखरा साहिब में बातचीत फेल, सिख संगत ने NH-1 की ओर किया कूच, बैरिकेड तोडे, पुलिसकर्मी भी घायल

अंबाला के पंजोखरा साहिब में सिख संगठनों और पुलिस के बीच हुई वार्ता विफल होने के बाद प्रदर्शनकारी NH-1 की ओर कूच कर गए.

पंजोखरा साहिब में बातचीत फेल, सिख संगत ने NH-1 की ओर किया कूच, बैरिकेड तोडे, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा के अंबाला स्थित पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में सिख संगत और पुलिस के बीच हुई वार्ता विफल हो गई. इसके बाद विरोध स्वरूप सिख संगत ने नेशनल हाईवे नंबर-1 (NH-1) की ओर कूच कर दिया. पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन सिख संगत ने बैरिकेड तोड़ दिए.

पंजोखरा से अंबाला की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने कई स्थानों पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग की है. साथ ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन भी तैनात किए गए हैं.

गुरसिमरन सिंह मंड विवाद को लेकर बढ़ा तनाव

कुछ दिन पहले अंबाला के पंजोखरा साहिब में गुरसिमरन सिंह मंड से जुड़े विवाद के बाद सिख संगठन उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को हरियाणा पुलिस, सिख संगठनों और गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े लोगों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी.

सिख संगठनों की ओर से यह मांग भी उठाई जा रही है कि गुरसिमरन सिंह मंड पर हुए हमले के मामले में जिन सिख युवकों के खिलाफ हरियाणा पुलिस कार्रवाई कर रही है, उसे तत्काल रोका जाए.

हाइवे जाम करने की कोशिश, पुलिस से टकराव

बातचीत विफल होने के बाद सिख समुदाय के लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम करने के लिए आगे बढ़ने का प्रयास किया. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन गई.

हाईवे खुलवाने के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला

अंबाला कैंट में हाईवे जाम खुलवाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया, जिसमें प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 6-7 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुविधा के लिए हाईवे को सुचारू रूप से खुलवाने के दौरान पुलिस ने संयम एवं जिम्मेदारी के साथ स्थिति को नियंत्रित किया.

घायल पुलिसकर्मियों में डीएसपी वीरेंद्र शर्मा, जिनके अंगूठे पर गंभीर चोट आई है. इसमें सिपाही रक्षित, नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, सहायक उप निरीक्षक सतीश और एएसआई पंकज शामिल हैं. इनके अलावा कई अन्य पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना है.

कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है. पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा और साहस के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं. उन्होंने आमजन से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें, कानून को अपने हाथ में न लें और सार्वजनिक मार्गों को बाधित करने से बचें. इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन , उपायुक्त सचिन गुप्ता तथा एसडीएम कनिका गोयल भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला निहंग कौन है? सामने आया पहला वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana News, Haryana News Hindi, Haryana Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com