विज्ञापन

गुरुग्राम में नौकरानी से मारपीट करने वाली महिला गिरफ्तार, तुरंत पुलिस स्टेशन से मिल गई बेल

गुरुग्राम के मशहूर कैमेलियास अपार्टमेंट में नौकरानी से मारपीट करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई.

गुरुग्राम में नौकरानी से मारपीट करने वाली महिला गिरफ्तार, तुरंत पुलिस स्टेशन से मिल गई बेल
आरोपी महिला रुचिरा सचदेव गिरफ्तार (फोटो- वीडियो ग्रैब)
गुरुग्राम:

साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर 42 स्थित कैमेलियास अपार्टमेंट में महिला नौकरानी के बेरहमी से मारपीट करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, आरोपी महिला को पुलिस स्टेशन से ही बेल मिल गई. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला दूसरी महिला को जबरन रोककर उसके साथ मारपीट करती हुई नजर आ रही थी. वीडियो सामने आने के बाद सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वायरल वीडियो 24 जुलाई 2026 का है और घटना कैमेलियास अपार्टमेंट में ही हुई थी. मामले में सुशांत लोक थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 अगस्त को आरोपी महिला को जांच में शामिल किया. आरोपी की पहचान कैमेलियास अपार्टमेंट निवासी 52 वर्षीय रुचिरा सचदेवा के रूप में हुई है.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मारपीट का शिकार हुई महिला आरोपी की नौकरानी थी, जिसने 27 जुलाई को काम छोड़ दिया था. बताया जा रहा है कि काम को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपी महिला ने नौकरानी के साथ मारपीट की. पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है और जांच अभी जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Police, Haryana News, Nayab Singh Saini
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com