विज्ञापन

'लड़ाई अभी भी जारी है', चुनाव से पहले UP कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए अजय राय ने क्या कुछ कहा?

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए अजय राय ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मैं पूरी ताकत से कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करता रहूंगा. उन्होंने आराधना मिश्रा मोना सहित अन्य नवनियुक्त नेताओं को बधाई भी दी है.

'लड़ाई अभी भी जारी है', चुनाव से पहले UP कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए अजय राय ने क्या कुछ कहा?
यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय.
NDTV
  • UP कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले अजय राय को हटाकर आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.
  • अजय राय ने अपनी प्रतिक्रिया में राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया है.
  • अजय राय ने स्वीकार किया कि नेतृत्व का फैसला पूरी भावनाओं के साथ स्वीकार करते हुए पार्टी के लिए काम करते रहेंगे
वाराणसी:

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए अजय राय ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा- लड़ाई अभी भी जारी है. कांग्रेस ने राज्य में कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अजय राय को हटाकर आराधना मिश्रा मोना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष और दो अन्य नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है. अजय राय करीब तीन साल से यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष थे. उनकी गिनती मजबूत नेताओं में होती है. लेकिन चुनाव से ठीक पहले पीडीए वाला दांव चलते हुए पार्टी ने अजय राय से लेकर आराधना मिश्रा मोना को कमान दे दी है. 

अजय राय ने एक्स पर लिखा- लड़ाई अभी भी जारी है

पार्टी के फैसले पर अजय राय ने प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी देने के लिए मैं राहुल गांधी और कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का जीवनभर आभारी रहूंगा. लड़ाई अभी भी जारी है. नए अध्यक्ष सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. लड़ेंगे, जीतेंगे! हर-हर महादेव!

यूपी कांग्रेस में नए अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अजय राय का एक्स पोस्ट.

यूपी कांग्रेस में नए अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अजय राय का एक्स पोस्ट.

'राहुल गांधी और शीर्ष नेतृत्व का आभार'

एक्स पर लिखे इस पोस्ट के अलावा मीडिया से बाद करते हुए अजय राय ने कहा- "यह पार्टी नेतृत्व का स्नेह, समर्थन और प्यार है. हालात समय-समय पर बदलते रहते हैं और मुझे ज़िम्मेदारी दी गई थी. मैंने ज़िम्मेदारी के साथ काम किया और आगे भी करता रहूंगा. राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो भी फैसला लिया है, उसे पूरे दिल से स्वीकार करता हू्ं. हमने दिन-रात काम किया है."

कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करता रहूंगाः अजय राय

उन्होंने आगे कहा, "लोगों में कांग्रेस और राहुल गांधी के प्रति एक भावना है. जिस तरह से राहुल लड़ रहे हैं और काम कर रहे हैं, हर वर्ग के लोग जाति और समुदाय से ऊपर उठकर उनके साथ खड़े हैं. अगर कांग्रेस मज़बूत है, तो देश मज़बूत है; अगर कांग्रेस कमज़ोर है, तो देश कमज़ोर है." अजय राय ने आगे कहा कि मैं पूरी ताकत से कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करता रहूंगा. 



यह भी पढ़ें - अध्यक्ष ब्राह्मण, प्रभारी दलित, कार्यकारी अध्यक्ष मुस्लिम... यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का 'PDA' दांव कितना अहम?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajay Rai, Ajay Rai Congress, UP Congress, UP Congress Chief, UP Congress Chief Ajay Rai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com