विज्ञापन

Exclusive: ममता बनर्जी नमाज पढ़ रहीं और मैं कालीघाट में पूजा कर रहा... सुवेंदु अधिकारी ने क्यों कहा ऐसा?

सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मुस्लिम लीग-2 करार देते हुए 15 साल के शासन को विफल बताया. उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव विकास, महिला सुरक्षा और बांग्लादेशी घुसपैठियों को राज्य से बाहर करने के मुद्दे पर लड़ा जाएगा.

Exclusive: ममता बनर्जी नमाज पढ़ रहीं और मैं कालीघाट में पूजा कर रहा... सुवेंदु अधिकारी ने क्यों कहा ऐसा?
  • पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की सरकार को विफल बताया है
  • अधिकारी ने ममता बनर्जी को मुस्लिम लीग 2.0 का प्रतिनिधि करार दिया
  • उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बंगाल में विकास के लिए चुनाव जीताने का जिम्मा दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान होने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत में अधिकारी ने ममता सरकार के 15 वर्षों के शासन को 'शून्य' करार देते हुए कहा कि अब उनके जाने का समय आ गया है. ममता बनर्जी की तुलना मुस्लिम लीग 2 से करते हुए उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता विकास, महिला सुरक्षा और घुसपैठियों को बाहर निकालने के मुद्दे पर वोट करेगी. उन्होंने कहा कि वो रेड रोड पर नमाज पढ़ रही हैं और मैं कालीघाट में पूजा कर रहा हूं.

'मुस्लिम लीग 2.0 को रिप्रेजेंट कर रहीं'

सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के रेड रोड पर नमाज कार्यक्रम में शामिल होने पर तंज कसते हुए कहा, 'एक तरफ ममता बनर्जी रेड रोड पर नमा पढ़ रही हैं, तो दूसरी तरफ मैं कालीघाट में मां काली की पूजा कर रहा हूं. बंगाल की जनता सब देख रही है और वह तय करेगी कि उसे कैसी सरकार चाहिए. वह बस यह इशारा कर रही हैं कि वह 'मुस्लिम लीग 2.0' को रिप्रेजेंट करती हैं.

'PM में बंगाल जिताने के लिए मुझे भेजा'

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस बार की लड़ाई केवल सत्ता की नहीं, बल्कि विकास की है. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे यहां बंगाल को जिताने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भेजा है. ममता सरकार के 15 साल बीत चुके हैं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ. अब उनके जाने का समय आ गया है.' उन्होंने कहा कि इस बार की वोटिंग विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर होगी. उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे पर कहा, 'इस बार की वोटिंग बांग्लादेशी मुसलमानों को बंगाल से बाहर करने के लिए होगी.'

यह भी पढ़ें: समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, ब्रह्मोस से लैस स्वदेशी गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट तारागिरी होगा नेवी में शामिल

ममता बनर्जी ने सरकार पर साधा निशाना

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद के मौके पर एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राज्य में SIR की आलोचना की. मुख्यमंत्री ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया के पीछे असली दिमाग उन्हीं का है. ममता ने कहा, 'मैं भाजपा या प्रधानमंत्री को कभी भी आपके मतदान के अधिकार छीनने नहीं दूंगी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में संशोधन प्रक्रिया के दौरान कई नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं. इस बुराई के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी है. नामों को अंधाधुंध हटाने के इस मामले को लेकर मैंने सुप्रीम कोर्ट तक का रुख किया है. मतदाता सूची से नामों को अंधाधुंध हटाने के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: काली पट्टी बांधे दिखे नमाजी, बीच में थे मुख्तार अब्बास नकवी; ईद पर खामेनेई को याद कर भावुक हुआ मुस्लिम समुदाय

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com