विज्ञापन

BJP ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, पुडुचेरी के कैंडिडेट्स का भी हुआ ऐलान

केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा और परिणाम 4 मई 2026 को आएंगे. दोनों ही राज्यों में चुनाव एक चरण में संपन्न होंगे. भाजपा ने आज लिस्ट जारी की हैं.

BJP ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, पुडुचेरी के कैंडिडेट्स का भी हुआ ऐलान
  • केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची में 11 नामों की घोषणा की है.
  • भाजपा की तीसरी सूची में पीरूमाडे से वी. रतीश और पुथुप्पल्ली से रवीन्द्रनाथ वकत्थानम को उम्मीदवार बनाया गया है.
  • पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है.

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम मंजूरी दी है. इस सूची के अनुसार, पीरूमाडे सीट से वी. रतीश व पुथुप्पल्ली से रवीन्द्रनाथ वकत्थानम को उम्मीदवार बनाया गया है. 

भाजपा की तीसरी सूची में  

  1. पीरूमाडे सीट से वी. रतीश
  2. पुथुप्पल्ली से रवीन्द्रनाथ वकत्थानम
  3. मवेलिक्कारा (SC) से अजीमोन
  4. अडूर (SC) से पंडालम प्रतापन
  5. चवरा से के.आर. राजेश
  6. चडायमंगलम से आर.एस. अरुण राज
  7. चिरायिनकीझू (SC) से बी.एस. अनुप
  8. तिरुवनंतपुरम से करमाना जयन
  9. अरुविक्करा से विवेक गोपान
  10. कोवलम से टी.एन. सुरेश
  11. नेय्यत्तिनकरा से एस. राजेशकरण नायर

यह भी पढ़ें- MP राज्यसभा चुनाव; 58 वोट का खेल: कांग्रेस की तीसरी सीट पर संकट, सुप्रीम कोर्ट, क्रॉस वोटिंग और सियासी शतरंज

भाजपा इससे पहले दो सूचियां जारी कर चुकी है और तीसरी सूची के साथ अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है.

9 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को नतीजे

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी. यह चुनाव एक ही चरण में आयोजित होगा. 

पुडुचेरी: भाजपा ने जारी की पहली सूची, 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 9 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं. यह सूची केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी की गई. जारी सूची के अनुसार भाजपा ने जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, वे इस प्रकार हैं:

  1. मन्नादिपेट सीट से ए. नमस्सिवायम
  2. ऊस्सुदु (SC) सीट से ई. थीप्पेनथन
  3. कलापेट सीट से पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम
  4. राज भवन सीट से वी.पी. रामलिंगमे
  5. मुडालयारपेट सीट से ए. जॉनकुमार
  6. मनावेली सीट से एम्बलम आर. सेल्वम
  7. थिरुनल्लार सीट से जी.एन.एस. राजशेकरन
  8. नेरावी-टी.आर. पट्टिनम सीट से टीकेएसएम मीनाक्षीसुंदरम
  9. माहे विधानसभा सीट से ए. दिनेशन

इस घोषणा के साथ भाजपा ने पुडुचेरी में अपनी चुनावी तैयारियों को तेज़ कर दिया है. आने वाले दिनों में पार्टी और भी नाम जारी कर सकती है.

यह भी पढ़ें- केरलम चुनाव में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की एंट्री, तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना

पुडुचेरी में मतदान 9 अप्रैल को

केरल के साथ ही पुडुचेरी में भी चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं. शेड्यूल के अनुसार पुडुचेरी में मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा. जबकि वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी. ये वही तारीखें हैं जो केरल और असम के साथ घोषित की गई हैं, क्योंकि पुडुचेरी में भी चुनाव एक ही चरण में होंगे.

लेखक के बारे में
img
ऐश्वर्या जैन
Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bjp Kerala, BJP Kerala Assembly Elections, Kerala Assembluy Polls 2016, Puducherry Assembly Election, Kerala Vidhansabha Chunav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com