विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2017

सुशील मोदी बोले-लालू जी 27 तारीख वाली रैली को टाल दीजिए, बाढ़ पर फोकस कीजिए...

सुशील मोदी ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से अपील की है कि वे इस रैली को फिलहाल रोक दें.

सुशील मोदी बोले-लालू जी 27 तारीख वाली रैली को टाल दीजिए, बाढ़ पर फोकस कीजिए...
बिहार उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद यादव से अपील की है कि वे ‘भाजपा भगाओ-देश बचाओ’ रैली की डेट आगे बढ़ा दें.
  • 27 अगस्त की रैली को लेकर सुशील मोदी का लालू पर तंज
  • सुशील मोदी ने कहा, लालू यादव रैली की डेट आगे बढ़ा लें
  • कहा, बाद में कहेंगे कि बाढ़ की वजह से रैली में लोग नहीं आए
पटना: विपक्षी एकता साबित करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से 27 अगस्त को पटना में प्रस्तावित ‘भाजपा भगाओ-देश बचाओ’ रैली को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बयान दिया है. सुशील मोदी ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से अपील की है कि वे इस रैली को फिलहाल रोक दें. बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा, 'इन दिनों बिहार बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है, ऐसे में किसी राजनीतिक पार्टी की रैली अच्छी बात नहीं है. मैं अपील करता हूं कि लालू यादव प्रस्तावित रैली की स्थगित कर दें और नई तारीख तय कर दें.'

ये भी पढ़ें: ‘भाजपा भगाओ-देश बचाओ’ के मुद्दे पर पटना में एकजुट होगा विपक्ष, अगस्त में रैली

तंज कसने से भी बाज नहीं आए सूमो: रैली टालने की अपील करने के दौरान सुशील मोदी ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव के दावों पर तंज भी कसा. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने दावा किया है कि 27 अगस्त की रैली में 25 लाख लोग आएंगे, लेकिन इसमें कोई खास भीड़ जुटने वाली नहीं है. रैली फ्लॉप होने पर लालू यादव कहेंगे कि बाढ़ की वजह से रैली में लोग नहीं आ पाए. 

ये भी पढ़ें: अखिलेश-मायावती की दोस्ती का गवाह बन सकता है पटना, लालू यादव तैयार करवा रहे मंच

'रैली नहीं बाढ़ प्रभावितों से मिलें लालू-तेजस्वी': सुशील मोदी ने ये भी सलाह दी कि इस वक्त के हालात को देखते हुए लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करना चाहिए. अगर वे इस साल के बाढ़ को हल्के में ले रहे हैं तो लगता है कि उन्हें विभीषिका का सही मंजर नहीं पता है. ऐसे में मेरी उनको सलाह है कि वे रैली के बजाय बाढ़ पर फोकस करें.

ये भी पढ़ें: JDU क्यों चाहती हैं कि शरद यादव RJD की रैली में भाग लें? जानें वजहें...

कांग्रेस भी रैली के पक्ष में नहीं: बिहार कांग्रेस के भी कुछ नेता चाहते हैं कि लालू यादव इस रैली को आगे बढ़ा दें. उनका कहना है कि इस वक्त अगर राहुल गांधी रैली के बजाय बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते हैं तो वह पार्टी के लिए ज्यादा असरदार साबित होगा.

ये भी पढ़ें: समस्‍तीपुर में तेजस्‍वी यादव ने कहा, नीतीश कुमार हैं नैतिक भ्रष्‍टाचार के 'भीष्‍म पितामह'

रैली के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं: बीजेपी के बयान से आरजेडी ने किनारा कर लिया है. पार्टी का कहना है कि रैली अपने तय समय पर ही होगी. हालांकि वे इस बात को भी स्वीकारते हैं कि बाढ़ का असर रैली में जुटने वाली भीड़ पर दिख सकती है. आरजेडी नेताओं का कहना है कि बाढ़ के माहौल के बीच भी लालू यादव और तेजस्वी यादव की रैली को लेकर जनता का उत्साह चरम पर है. वे भारी संख्या में पटना के गांधी मैदान में जुटेंगे. 

VIDEO: लालू यादव ने माना, जेल में बंद शहाबुद्दीन से होती रहती थी बातचीत
आरजेडी के वरिष्ठ विधायक ललित यादव ने सुशील मोदी के तंज पर कहा, 'मैं पूछता हूं कि बाढ़ की विभीषिका के बीच पांच दिन का विधानसभा सत्र बुलाने का क्या औचित्य है? 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushil Kumar Modi, Lalu Prasad Yadav, Tejashwi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com