विज्ञापन

उद्घाटन के बाद 'नीतीश सेतु' पर RJD समर्थकों का हंगामा, PM-CM के पोस्टर फाड़े, लगाए लालू-तेजस्वी जिंदाबाद के नारे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राजद समर्थकों का ये हंगामा करीब 40 मिनट तक चलता रहा. समर्थक सेतु पर झंडा लहराते रहे और लगातार नारेबाजी करते रहे. हालांकि मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन इनके आगे मौन दिखी.

उद्घाटन के बाद 'नीतीश सेतु' पर RJD समर्थकों का हंगामा, PM-CM के पोस्टर फाड़े, लगाए लालू-तेजस्वी जिंदाबाद के नारे
पटना:

बिहार के वैशाली के राघोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 'नीतीश सेतु' के लोकार्पण के बाद गंगा नदी पर बने इस पुल पर सियासी घमासान शुरू हो गया है. उद्घाटन के तुरंत बाद राष्ट्रीय जनता दल समर्थकों ने सेतु पर जमकर हंगामा किया, इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जिस सेतु के उद्घाटन को बिहार के विकास और नई कनेक्टिविटी की बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया गया था, उसी पर लोकार्पण के बाद राजद समर्थकों ने अपनी उग्रता दिखाई. राघोपुर के लोग ये मानते हैं कि तेजस्वी यादव के सरकार में रहते हुए ही इस पुल की आधारशिला रखी गई और आज राघोपुर के विधायक के नाते उन्हें न्योता नहीं दिया गया.

वायरल वीडियो में राजद का झंडा लेकर पहुंचे समर्थक लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के समर्थन में सेतु पर लगाए गए पोस्टर भी फाड़ दिए. बीजेपी के कमल निशान वाले झंडों को सड़क पर पैरों से मारा और फिर वहां से निकल गए.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राजद समर्थकों का ये हंगामा करीब 40 मिनट तक चलता रहा. समर्थक सेतु पर झंडा लहराते रहे और लगातार नारेबाजी करते रहे. हालांकि मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन इनके आगे मौन दिखी.

घटना के बाद सेतु पर तनाव का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें: 'बिहार में घोटालों की जगह निवेश की चर्चा', वैशाली में नीतीश सेतु का उद्घाटन कर PM मोदी ने क्या संदेश दिया

इसे भी पढ़ें: श्रेय लेने की होड़; 17 महीने से चालू पुल का फिर उद्घाटन क्यों? तेजस्वी यादव ने PM मोदी से पूछे सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Setu Bridge, Nitish Setu Inauguration, RJD Supporters, Lalu Yadav Tejashwi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com