विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2020

वकील का दावा, रिया चक्रवर्ती ने कभी नहीं लिए ड्रग्स, हर तरह के टेस्ट के लिए तैयार

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच के बीच रिया चक्रवर्ती के खिलाफ डग्स इस्तेमाल के आरोपों की जांच की बात उठी है, जिसके खिलाफ रिया के वकील ने आरोपों को खारिज करते हुए एक बयान जारी किया है.

वकील का दावा, रिया चक्रवर्ती ने कभी नहीं लिए ड्रग्स, हर तरह के टेस्ट के लिए तैयार
ED ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ड्रग यूज़ के मामले में जांच की बात उठाई है.
  • रिया चक्रवर्ती पर लगे नए आरोप
  • ड्रग डीलरों से संपर्क को लेकर आरोप आए सामने
  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करेगी जांच
मुंबई:

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच (CBI Probe) के बीच रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ ड्रग्स इस्तेमाल के आरोपों (drugs use allegations) की जांच की बात उठी है, जिसके खिलाफ रिया के वकील ने आरोपों को खारिज करते हुए एक बयान जारी किया है. उनके वकील सतीश मानशिंदे ने एक बयान जारी कर कहा कि 'रिया चक्रवर्ती ने अपनी जिंदगी में कभी ड्रग्स नहीं लिया है और वो कभी भी ब्लड टेस्ट कराने को तैयार हैं.' दरअसल, इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से ड्रग एंगल की जांच करने के लिए चिट्टी लिखी है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब सुशांत मौत के मामले में ड्रग एंगल की तफ्तीश करेगी. ये ताजा आरोप कथित रूप से रिया चक्रवर्ती के वॉट्सऐप चैट्स की जांच के बाद लगाए गए हैं. 

सुशांत राजपूत की मौत को दो महीने से ऊपर का वक्त हो गया है, इस दौरान कई नए आरोप और थ्योरी निकलकर सामने आई हैं. और अब रिया चक्रवर्ती पर ये नए आरोप लगे हैं. संभावना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामले में जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी CBI भी ड्रग यूज़ के एंगल से मामले में जांच करेगी. 

सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि ED को रिया चक्रवर्ती के फोन से कुछ वॉट्सऐप चैट्स मिले हैं. मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में रिया का फोन जब्त कर लिया गया था. ED ने यह चैट्स CBI के साथ साझा किए हैं. कथित चैट्स में ड्रग खरीदने को लेकर रिया चक्रवर्ती की किसी दूसरे शख्स से बातचीत है, दूसरा नंबर रिया के फोन में 'मिरांडा सुशी' नाम से सेव है. सूत्रों का कहना है कि सुशांत का निकनेम सुशी था, वहीं मिरांडा का मतलब सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा से हो सकता है. मंगलवार को सीबीआई ने सैमुअल मिरांडा से पूछताछ की थी. 

CBI ने अभी तक केस में रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि वो अगले कुछ दिनों में उनसे पूछताछ कर सकती है. 

Video: रिया चक्रवर्ती की इतनी औकात नहीं कि वो CM पर कमेंट करें : बिहार DGP

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput Death Probe, Rhea Chakraborty, Drugs Allegations, CBI Probe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com