विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले पर रिया चक्रवर्ती ने कही बड़ी बात, बोलीं- 'बहुत देर तक शक में रह रही हूं'

रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद खुद पर लगे शक और जांच के बारे में खुलकर बात की है. इन दिनों में प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 में नजर आ रही हैं.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले पर रिया चक्रवर्ती ने कही बड़ी बात, बोलीं- 'बहुत देर तक शक में रह रही हूं'
सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले पर रिया चक्रवर्ती ने कही बड़ी बात
NDTV

एक्टर रिया चक्रवर्ती की ज़िंदगी 2020 में उनके एक्स-बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पूरी तरह बदल गई थी. कुछ महीने पहले, सीबीआई ने सुशांत की मौत के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की और रिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया. सुशांत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, दोनों को गिरफ्तार किया था. अब रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर बड़ी बात कही है. 

क्या बोंली रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद खुद पर लगे शक और जांच के बारे में खुलकर बात की है. इन दिनों में प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स' सीजन 2 में नजर आ रही हैं. शो में जब उनसे पूछा गया कि वे खुद को निर्दोष बनाना चाहती हैं या गद्दार (द ट्रेटर्स), तो रिया ने साफ कहा, 'मैं इनोसेंट बनना चाहती हूं. इस साल ही मुझे क्लीन चिट मिली है. इस साल ही लोगों को पता चला है कि मैं निर्दोष हूं. बहुत देर तक शक में रही हूं, तो वो भावना अब मुझे पसंद नहीं. काफी साल कर लिया है मैंने.'

मानसिक सेहत पर गहरा असर डाला

मार्च 2026 में सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी और रिया चक्रवर्ती को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया था. 2020 में सुशांत की मौत के बाद रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग केस में गिरफ्तार किया था. रिया को जेल भी जाना पड़ा था और सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था. रिया पहले भी बता चुकी हैं कि इस पूरे प्रकरण ने उनकी मानसिक सेहत पर गहरा असर डाला था. उन्हें पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी) का भी सामना करना पड़ा.

द ट्रेटर्स के बारे में

‘द ट्रेटर्स' में खिलाड़ी दो ग्रुप में बंटे होते हैं. निर्दोष लोग छिपे हुए गद्दारों को ढूंढने की कोशिश करते हैं, जबकि गद्दार अपनी पहचान छिपाकर दूसरों को बाहर करने की साजिश रचते हैं. इस सीजन में मल्लिका शेरावत, मुनावर फारूकी, श्वेता तिवारी, दलीप ताहिल समेत कई सेलेब्रिटी शामिल हैं. शो 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर शुरू हो चुका है और हर गुरुवार नए एपिसोड आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें; साउथ की वो फिल्म जिसका रीमेक है अक्षय-सैफ की हैवान, मोहनलाल ने किया है, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म है मौजूद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rhea Chakraborty, Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Case, Sushant Singh Rajput Case In Cbi, Rhea Chakraborty  jail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com