पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट के सीबीआई और ED पूछताछ में राहत ना देने की याचिका खारिज करने को चुनौती दी है. साथ ही इस मसले पर जल्द सुनवाई की मांग की है. अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर 26 मई को सुनवाई करेगा. स्कूल भर्ती घोटाले में अभिषेक बनर्जी को राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की गई है.
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने स्कूल जॉब स्कैम में ईडी और सीबीआई के समन का विरोध किया है. अभिषेक बनर्जी की समन को चुनौती देने वाली याचिका को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था. हाईकोर्ट ने कहा था कि अभिषेक को जांच का सामना करना चाहिए. कलकत्ता हाईकोर्ट ने 18 मई को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें अदालत के पिछले आदेश को वापस लेने की मांग की गई थी.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
हाईकोर्ट ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में उनसे पूछताछ करने की अनुमति दी थी. जस्टिस अमृता सिन्हा की एकल-न्यायाधीश की पीठ ने बनर्जी और कुंतल घोष पर अदालत का समय बर्बाद करने के लिए प्रत्येक पर 25-25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था. अब अभिषेक बनर्जी से पूछताछ में सीबीआई और ईडी के लिए कोई बाधा नहीं है.
तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी का नाम घोष द्वारा दायर एक शिकायत में सामने आया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भर्ती मामले में टीएमसी सांसद का नाम लेने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा उन पर दबाव डाला जा रहा है.
ये भी पढ़ें : पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी और फिजी ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से किया सम्मानित
ये भी पढ़ें : विपक्ष को एकजुट करने की कवायद में नीतीश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और सोनिया गांधी से आज करेंगे मुलाकात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं