बिहार सीएम नीतीश कुमार 2024 के चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने की कवायद में लगे हैं. इसी सिलसिले में नीतीश कुमार आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आज सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष से मिलकर विपक्षी एकता की मुहिम पर चर्चा करेंगे. कल नीतीश और तेजस्वी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाक़ात कर विपक्षी एकता पर विस्तार से चर्चा की थी.
केन्द्र सरकार के ख़िलाफ़ विपक्ष को एकजुट करने के अभियान में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सर्विसेज के मुद्दे पर दोनों नेताओं से समर्थन मांगा. अध्यादेश के मुद्दे पर दोनों ने केजरीवाल का खुलकर समर्थन किया. वहीं दिल्ली के बीजेपी के सातों सांसदों ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा. विपक्षी एकता को मजबूत करने के प्रयास में यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
दिल्ली को लेकर जारी केन्द्र के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल को नीतीश का समर्थन मिला. बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सब लोग एकजुट हो जिस तरह का माहौल बना रहे है, संविधान के खिलाफ काम कर रहे है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए तमाम विपक्षी दलों से अपील की कि वह राज्यसभा में इस अध्यादेश को पास ना होने दें. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैनें सबसे निवेदन किया है इसको राज्यसभा में पास ना होने दे एक तरह से 2024 का सेमीफाइनल हो जायेगा और इससे मैसेज जाएगा कि 2024 में बीजेपी हार रही है.
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है, इसलिए सबको एक साथ आना जरूरी है. जिस प्रकार इनको तंग किया जा रहा है विपक्ष को परेशान कर रहे है, लोकतंत्र खतरे में है. हालांकि इस बीच बीजेपी ने भी केजरीवाल पर पलटवार किया है. दिल्ली के बीजेपी के सातो सांसदों ने केजरीवाल को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया. अध्यादेश के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री 23 मई को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे, उसके बाद मुम्बई में उद्धव ठाकरे और शरद पवार से भी मिलेंगे.
ये भी पढ़ें : G20 Meeting in Srinagar: कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर में आज से जी20 की बैठक
ये भी पढ़ें : "80% संभावना है कि मुझे कोर्ट में हाजिर होने पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा": इमरान खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं