विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मंत्री सुखराम से कहा, आप बेल पर हैं, फिर जल्द सुनवाई की मांग क्यों

91 साल के सुखराम अभी जमानत पर हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई की जाए.

Also Read in
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मंत्री सुखराम से कहा, आप बेल पर हैं, फिर जल्द सुनवाई की मांग क्यों
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम की याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप अभी जमानत पर हैं, ऐसे में याचिका पर जल्द सुनवाई की जरूरत नहीं है. 91 साल के सुखराम अभी जमानत पर हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई की जाए. दिल्ली हाईकोर्ट ने 21 दिसंबर, 2011 को निचली अदालत के फैसले पर मुहर लगाते हुए सुखराम को 5 जनवरी को ट्रायल कोर्ट के समक्ष समर्पण करने का निर्देश दिया था ताकि सजा काटने के लिए उन्हें जेल भेजा जा सके.

यह भी पढ़ें : सांसदों, विधायकों पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, जनप्रतिनिधि होते हुए दूसरा कारोबार कैसे कर सकते हैं

यह मामला हैदराबाद स्थित एडवांस रेडियो मास्ट्स (एआरएम) प्राइवेट लिमिटेड को लाभ पहुंचाने के लिए की गई संचार उपकरणों की सरकारी खरीद से जुड़ा है. इसके खिलाफ सुखराम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. दिल्ली की एक अदालत ने 1993 के संचार घोटाले से जुड़े एक अन्य मामले में पूर्व कांग्रेसी नेता सुखराम को तीन साल कैद की सजा सुनाई थी. इस मामले में 10 दिन तिहाड़ जेल में रहने के बाद उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी.

सुखराम और इस मामले के अन्य दोषी एआरएम प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पी रामाराव ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sukh Ram, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com