नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज को लेकर दाखिल की गई एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट हर चीज की दवा नहीं है. हम हर चीज़ के विशेषज्ञ नहीं हैं. सरकार को चलाना कोर्ट का काम नहीं है. दरअसल पिनक पानी मोहंती ने याचिका दाखिल कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत की जांच के आदेश देने की मांग की थी. साथ ही ये घोषित करने की मांग की थी कि भारतीय स्वतंत्रता आज़ाद हिंद फ़ौज द्वारा प्राप्त की गई थी. लेकिन जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया.
"आपको उचित मंच पर जाना चाहिए"
याचिकाकर्ता ने कहा कि नेताजी के लापता होने पर कोई अंतिम परिणाम नहीं मिला. उनकी मृत्यु एक रहस्य है. उनकी मृत्यु 1945 में विमान दुर्घटना में नहीं हुई थी. लेकिन जस्टिस सूर्यकांत ने कहा आपको उचित मंच पर जाना चाहिए. एक आयोग सही था या दूसरा यह मुद्दा नीति के बारे में है. हम हर चीज़ के विशेषज्ञ नहीं हैं. आप राजनीतिक कार्यकर्ता हैं. अपनी पार्टी में जाएं और मुद्दा उठाएं. सुप्रीम कोर्ट हर चीज़ की दवा नहीं है. सरकार को चलाना कोर्ट का काम नहीं है. इसी के साथ अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
Video : जानिए बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली में क्या-क्या हुआ बंद?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं