विज्ञापन

डॉन ब्रैडमैन नंबर-1, सचिन- नंबर 4, गावस्कर- नंबर 5, कोहली- नंबर 7, श्रीकांत ने चुने दुनिया के टॉप- 10 टेस्ट बल्लेबाज

श्रीकांत ने टेस्ट क्रिकेट के 10 महान बल्लेबाजों की अपनी खास सूची जारी की है. जहां उन्होंने सर डॉन ब्रैडमैन को पहला स्थान दिया है, जबकि सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और विराट कोहली को क्रंमशः चौथे, पांचवें और सातवें स्थान पर रखा है.

डॉन ब्रैडमैन नंबर-1, सचिन- नंबर 4, गावस्कर- नंबर 5, कोहली- नंबर 7, श्रीकांत ने चुने दुनिया के टॉप- 10 टेस्ट बल्लेबाज
कृष्णमाचारी श्रीकांत

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने टेस्ट क्रिकेट के 10 महान बल्लेबाजों का चुनाव किया है. जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक धुरंधरों को शामिल किया है. मगर कुछ बड़े खिलाड़ियों को नजरअंदाज भी किया है. जिसमें राहुल द्रविड़, एलिस्टेयर कुक, कुमार संगकारा, शिवनारायण चंद्रपॉल जैसे बड़े खिलाड़ियों का नाम शामिल है. 

श्रीकांत ने सर डॉन ब्रैडमैन को दिया पहला स्थान

श्रीकांत ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन को पहले स्थान पर रखा है. ब्रैडमैन को टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे महान बल्लेबाज भी माना जाता है. उन्होंने कंगारू टीम की तरफ से कुल 52 टेस्ट मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 80 पारियों में 99.94 की औसत से 6996 रन बनाने में कामयाब रहे. 

इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 29 शतक और 13 अर्धशतक देखने को मिले. 334 रनों की खेली गई तीहरी शतकीय पारी सर डॉन ब्रैडमैन की एक पारी में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी रही.

लिस्ट में तीन भारतीय बल्लेबाजों का किया शामिल 

श्रीकांत ने अपनी खास लिस्ट में तीन भारतीय बल्लेबाजों को शामिल क्या है. जिसमें सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और विराट कोहली का नाम शामिल है. उन्होंने तेंदुलकर को चौथे, गावस्कर पांचवें और कोहली को सातवें स्थान पर रखा है. 

सचिन तेंदुलकर भारत की तरफ से 1989 से 2013 के बीच 329 पारियों में 53.78 की औसत से 15921, सुनील गावस्कर 1971 से 1987 के बीच 214 पारियों में 51.12 की औसत से 10122 और कोहली 2011 से 2025 के बीच 46.85 की औसत से 9230 रन बनाने में कामयाब रहे. 

श्रीकांत के लिस्ट में ये बल्लेबाज भी शामिल 

इन दिग्गजों के अलावा उन्होंने सर गारफील्ड सोबर्स, विवियन रिचर्ड्स, ब्रायन लारा, ग्रेग चैपल, रिकी पोंटिंग और जो रूट को भी शामिल किया है. गारफील्ड सोबर्स को उन्होंने दूसरे, रिचर्ड्स को तीसरे, लारा को छठवें, चैपल को आठवें, पोंटिंग को नौवें और रूट को 10वें स्थान पर रखा है. 

क्रिस श्रीकांत के चुने गए टॉप 10 टेस्ट बल्लेबाज 

सर डॉन ब्रैडमैन - ऑस्ट्रेलिया 
सर गारफील्ड सोबर्स - वेस्टइंडीज
विवियन रिचर्ड्स - वेस्टइंडीज
सचिन तेंदुलकर - भारत
सुनील गावस्कर - भारत 
ब्रायन लारा - वेस्टइंडीज
विराट कोहली - भारत
ग्रेग चैपल - ऑस्ट्रेलिया
रिकी पोंटिंग - ऑस्ट्रेलिया
जो रूट - इंग्लैंड

यह भी पढ़ें- 'तुम्हारी मां सिंगल हैं?' स्टेडियम में फैन ने दिखाया शर्मनाक पोस्टर, रिकेल्टन का क्या रहा रिएक्शन, VIDEO में देखें
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Kris Srikkanth, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com