8th Pay Commission New Appointment News: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है. उनकी सैलरी और पेंशन बढ़ोतरी के लिए महत्वपूर्ण 8वें वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) की तैयारी तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने 8वें वेतन आयोग में डायरेक्टर के तौर पर एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति की है. केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet -ACC) ने इसे मंजूरी दे दी है. इससे केंद्रीय कर्मियों के लिए सैलरी बढ़ोतरी और पेंशनर्स के लिए पेंशन बढ़ोतरी का काम तेजी से होने की उम्मीद की जा रही है. सैलरी और पेंशन कितनी बढ़ाई जाए, इसको लेकर आप भी सुझाव दे सकते हैं.
8वें वेतन आयोग पर हाल के 3 बड़े अपडेट्स आए हैं, जो करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण हैं.
1). वेतन आयोग में अहम नियुक्ति, डायरेक्टर बने कृष्णा वीआर
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण 8वें वेतन आयोग में मोदी सरकार ने डायरेक्टर की नियुक्ति की है. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक, भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS, 2009 बैच) के अधिकारी कृष्णा वीआर को विभागीय प्रतिनियुक्ति (deputation) पर 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के निदेशक (Director, 8th CPC) के रूप में नियुक्त किया गया है. नियुक्ति को ACC ने मंजूरी दे दी है. ये पद वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (Department of Expenditure) के तहत केंद्रीय स्टाफिंग स्कीम के माध्यम से भरा गया है.
🚨 Another Key Appointment in 8th CPC
— 8th pay commission (@8thpaycommision) February 13, 2026
Shri Krishna V R, IRAS (2009), has been appointed as Director, 8th Central Pay Commission under the Department of Expenditure on deputation basis.
Approved by the Appointments Committee of Cabinet.#8thPayCommission pic.twitter.com/mIKeAI61Zl
इसमें कहा गया है कि कृष्णा वीआर की प्रतिनियुक्ति अवधि अगले आदेश तक या 17 सितंबर 2029 (जो भी पहले हो) तक रहेगी. यानी स्पष्ट है कि अब केंद्रीय कर्मियों के वेतन निर्धारण में गति आएगी.
2). सैलरी-पेंशन पर सरकार ने मांगे सुझाव
केंद्र सरकार सरकार ने 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://8cpc.gov.in/) लॉन्च कर दी है, जहां केंद्रीय कर्मचारी, पेंशनर्स और मंत्रालयों से सैलरी, पेंशन, इंक्रीमेंट और फिटमेंट फैक्टर जैसे मुद्दों पर सुझाव मांगे गए हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि सुझाव देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. सुझाव भेजने की आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 तय की गई है.

सुझाव भेजने के लिए आपको सिर्फ MyGov पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. आप myGov की वेबसाइट पर दिए गए लिंक
https://www.mygov.in/mygov-survey/8th-central-pay-commission-questionnaire/ पर क्लिक कर 18 सवालों वाले प्रश्नावली में अपने सुझाव दर्ज कर सकते हैं. आयोग ने कहा है कि सुझाव केवल MyGov के जरिए मान्य होंगे, ईमेल या अन्य माध्यम से भेजी गई राय स्वीकार नहीं की जाएगी.
3). संसद में सरकार ने दिया अपडेट
8वें वेतन आयोग पर हाल ही में सरकार ने संसद में बड़ा अपडेट दिया. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में आयोग के गठन से लेकर समीक्षा के विषयों के बारे में तस्वीर साफ की. उन्होंने बताया कि आयोग के गठन की अधिसूचना 3 नवंबर 2025 को जारी कर दी गई थी. आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए डेढ़ साल (18 महीने) का वक्त दिया गया है. इस समय-सीमा के अनुसार, आयोग की सिफारिशें साल 2027 तक आने की संभावना है, हालांकि 1 जनवरी 2026 से एरियर जोड़ कर दिया जा सकता है.
पंकज चौधरी ने बताया, 'आयोग, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतनमान, भत्ते, पेंशन स्ट्रक्चर और सेवा शर्तों की व्यापक समीक्षा करेगा. हालांकि, सरकार ने अभी तक सिफारिशों को लागू करने के लिए कोई चरणबद्ध रोडमैप जारी नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: आ गई बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को भी मिलेगा 8वें वेतन आयोग का फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
