विज्ञापन

सुनील भारती मित्तल को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'लीजन ऑफ ऑनर'

नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सुनील भारती मित्तल को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाएगा. यह कार्यक्रम फ्रांस दूतावास में आयाजित होगा.

सुनील भारती मित्तल को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'लीजन ऑफ ऑनर'
सुनील भारती मित्तल को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'लीजन ऑफ ऑनर'
NDTV

नई दिल्ली: भारती एंटरप्राइजेंज (Bharti Enterprises) के फाउंडर और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल (Sunil Bharti Mittal) को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सुनील भारत मित्तल को ‘नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' (Knight of the National Order of the Legion of Honour) से सम्मानित किया है. ‘नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, इसे नेपोलियन बोनापार्ट ने 1802 में ‘लेजियों द ऑनर' की स्थापना की थी. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, उन्हें सम्मान भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और दूरसंचार एवं डिजिटल बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया गया है.

28 अक्टूबर को मिलेगा सम्मान

भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी माथू (Thierry Mathou) ने कहा कि सुनील भारती मित्तल 30 साल से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं. उन्होंने दशकों से इन संबंधों को लगातार मजबूत किया है और दिखाया है कि फ्रांस और भारत के कारोबारी मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं.

फ्रांस के राजदूत ने कहा कि आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं. यह ऐसा समय है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ रहे हैं.

भाषा के अनुसार, सुनील भारत मित्तल को शेवेलिये दे ल'ऑर्द्र नासियोनाल दे ला लेजियों द ऑनर' (नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) का सम्मान चिह्न 28 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में फ्रांस दूतावास में एक समारोह में प्रदान किया जाएगा. फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर सुनील भारती ने आभार व्यक्ति किया है.

2024 में ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय कर चुके सम्मानित

उन्होंने कहा कि फ्रांस के साथ मेरा जुड़ाव 1992 में एयरटेल की शुरुआत से रहा है, जब कंपनी जनरल दे जो (कॉम्पैनी जेनेराल दे जो) ने भारत में मोबाइल दूरसंचार सेवाएं शुरू करने के लिए भारती के साथ साझेदारी की थी.

उन्होंने आगे कहा, ‘‘यह जुड़ाव आज भी जारी है. मैं यूरोपीय उपग्रह क्षेत्र की प्रमुख कंपनी यूटेलसैट के सह-चेयरमैन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मैं फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के प्रति आभार के साथ यह सम्मान स्वीकार करता हूं. साथ ही भारत तथा फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता हूं.''

बता दें कि उन्हें 2007 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा साल 2024 में वह ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय द्वारा ‘नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर' (केबीई) से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय नागरिक बने थे.

यह भी पढ़ें-

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन: Zepto और बृजवासी के लाइेंस निलंबित, करोड़ों का सामान जब्त

'देखो बेटा मत खाओ क्योंकि...' स्कूल में वड़ा पाव बैन होने पर IAS तुकाराम मुंढे ने बच्चे को ऐसे प्यार से समझाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Bharti Mittal, Sunil Bharti Mittal News, France, Emmanuel Macron, Bharti Enterprises
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com