विज्ञापन

पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मिले अनिल कपूर, बोले- पहली मुलाकात में ही बन गया था खास रिश्ता

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर इन दिनों विदेश में अपने खास मुलाकातों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने फ्रांस की राजधानी पेरिस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की.

पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मिले अनिल कपूर, बोले- पहली मुलाकात में ही बन गया था खास रिश्ता
पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मिले अनिल कपूर
NDTV

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर इन दिनों विदेश में अपने खास मुलाकातों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने फ्रांस की राजधानी पेरिस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस भी काफी खुश हैं. अनिल कपूर ने इस मुलाकात को बेहद खास और यादगार बताया है. उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति की मेहमाननवाजी की तारीफ करते हुए उनका शुक्रिया भी अदा किया. अनिल कपूर ने बताया कि दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई. इनमें कला, संस्कृति, सिनेमा से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऊर्जा और वास्तुकला जैसे विषय शामिल रहे.

पहली मुलाकात में ही बन गया था खास रिश्ता

अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उनकी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पहली मुलाकात भारत में हुई थी. उस समय दोनों के बीच बातचीत इतनी सहज और अच्छी रही कि ऐसा लगा जैसे वे एक-दूसरे को कई सालों से जानते हों. अब पेरिस में दोबारा मुलाकात के दौरान उन्हें वही अपनापन महसूस हुआ.

अनिल कपूर ने लिखा कि मैक्रों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कला, संस्कृति, फिल्मों, एआई, ऊर्जा और वास्तुकला जैसे विषयों पर अपने विचार शेयर किए. इस दौरान राष्ट्रपति के कार्यालय में रखी कुछ ऐतिहासिक चीजों को भी देखने का मौका मिला, जिनका संबंध नेपोलियन के दौर से था. अनिल के मुताबिक, इतिहास से जुड़ी बातें करने के साथ-साथ उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर भी चर्चा की. उनके लिए यह बातचीत काफी जानकारीपूर्ण और यादगार रही.

भांजे के साथ पहुंचे थे अनिल कपूर

अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति का खास अंदाज में शुक्रिया अदा किया. उन्होंने बताया कि मैक्रों ने उन्हें और उनके भांजे को पेरिस में घर जैसा महसूस कराया. एक्टर ने लिखा कि वह मैक्रों के साथ अपनी दोस्ती को लेकर खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही उनका भारत में स्वागत करने का मौका मिलेगा.

अनिल कपूर की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी खूब प्यार लुटाया. कई लोगों ने दोनों की मुलाकात की तस्वीरों की तारीफ की. एक यूजर ने इसे शानदार शख्सियतों की मुलाकात बताया, तो दूसरे ने अनिल कपूर को अपना पसंदीदा अभिनेता कहा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anil Kapoor, Emmanuel Macron, France President, Anil Kapoor Movie, Anil Kapoor Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com