विज्ञापन

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन: Zepto और बृजवासी के लाइेंस निलंबित, करोड़ों का सामान जब्त

महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने राज्यभर में छापों के दौरान प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ, गुटखा और मिलावटी उत्पाद जब्त किए गए तथा कई एफआईआर दर्ज हुईं.

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन: Zepto और बृजवासी के लाइेंस निलंबित, करोड़ों का सामान जब्त
महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने राज्यभर बड़ी कार्रवाई की है.

महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए कई कंपनियों, दुकानों और होटल-ढाबों पर कार्रवाई की है. इस दौरान करोड़ों रुपये के प्रतिबंधित और संदिग्ध खाद्य उत्पाद जब्त किए गए. कई कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईं और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.

सबसे बड़ी कार्रवाई मुंबई में हुई, जहां गंभीर स्वच्छता उल्लंघन और जनस्वास्थ्य के लिए खतरा पाए जाने पर भांडुप स्थित Zepto Limited और मालाड पश्चिम स्थित Krishnam Retails LLP (बृजवासी) के खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए.

पनीर यूनिट में मिली छिपकली

रायगढ़ जिले के तलोजा में FDA की टीम ने डेयरी उत्पाद बनाने वाली इकाइयों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान एक पनीर उत्पादन कक्ष में छिपकली मिलने से अधिकारी भी हैरान रह गए. इसके बाद बेहद खराब स्वच्छता व्यवस्था के चलते तीन निर्माण इकाइयों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए.

कार्रवाई के दौरान 5,394 लीटर संदिग्ध स्किम्ड मिल्क, 119 किलोग्राम लो-फैट पनीर और 1,019 किलोग्राम दही नष्ट किया गया. जब्त और नष्ट किए गए इन उत्पादों की कीमत करीब 3.88 लाख रुपये बताई गई है.

पुणे में मिला लाखों का असुरक्षित तेल

पुणे संभाग में की गई जांच के दौरान 9,675 किलोग्राम संदिग्ध और असुरक्षित खाद्य तेल बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 21.94 लाख रुपये आंकी गई. इसके अलावा सात होटल और ढाबों के खिलाफ स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई. इनमें से चार प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे थे, जिन्हें कारोबार बंद करने का निर्देश दिया गया.

गुटखा तस्करी पर भी कार्रवाई

राज्यव्यापी अभियान के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक ट्रक से प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और सुगंधित तंबाकू बरामद किया गया. यह जब्ती करीब 1.51 करोड़ रुपये की बताई गई है. मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि ड्राइवर और क्लीनर सहित कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इसके अलावा नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर और अहिल्यानगर में भी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ, वाहन और बिना निर्माण तिथि वाला गुड़ जब्त किया गया.

FDA के इस अभियान में राज्यभर से कुल 1.73 करोड़ रुपये के प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद और वाहन जब्त किए गए. इस दौरान 10 एफआईआर दर्ज की गईं. अधिकारियों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें- मुंबई के मशहूर कैफे मोंडेगर का लाइसेंस सस्पेंड; महाराष्ट्र में FDA की कार्रवाई जारी, तुकाराम मुंढे की चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra FDA, Zepto News, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com