Viral Video: पेरिस के एलीसी पैलेस में स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी का स्वागत करने के लिए तैनात गार्ड स्वागत के दौरान ही बेहोश होकर गिर गया. वहीं पास फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों खड़े तो जो स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए मौजूद थे. जैसे ही स्लोवाकिया के राष्ट्रपति की गाड़ी महल के बाहर पहुंची, हाथ में तलवार लिया ऑनर गार्ड का एक सदस्य गिर पड़ा.
ऑनर गार्ड का यह सदस्य पीछे की ओर महल के खंबे पर बुरी तरह गिरता है और फिर फर्श पर मुंह के बल हो जाता है. वहां मौजूद सभी अधिकारी और यहां तक की राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी उस गार्ड को देखने और उठाने चले जाते हैं. दो बॉडीगार्ड आकर उस गार्ड को उठाकर ले जाते हैं. यहां एक बात गौर करने वाली थी कि इस दौरान ड्यूटी पर तैनात कोई और ऑनर गार्ड का सदस्य नहीं हिला. गार्ड के पहली बार गिरने पर ठीक उसके सामने खड़ा गार्ड पीछे मुड़ा भी लेकिन जब उसने देखा कि बाकी लोग बेहोश गार्ड को अटेंड कर रहे हैं तो वह वापस अपने पोजिशन में आ गया.
एक और खास बात कि इस दौरान सीढ़ियों पर स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी इंतजार करते रहे और बेहोश गार्ड के जाने के बाद ही आगे बढ़कर उन्होंने मैक्रों से हाथ मिलाया.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, "यह देखकर अच्छा लगा कि उनके राष्ट्रपति कम से कम अपने सैनिकों की परवाह तो करते हैं. अमेरिका में अभी ऐसी स्थिति नहीं है." जहां दूसरे यूजर ने चिंता जताई की कहीं सीजर जैसी मेडिकल इमरजेंसी तो नहीं, वहीं तीसरे यूजर ने कहा दिया कि कहीं ज्यादा रेड वाइन पीने से तो ऐसा नहीं हुआ.
एलीसी पैलेस क्यों है खास?
एलीसी पैलेस में ही पीएम मोदी को राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान मिला था. एलीसी पैलेस 300 साल पुराना महल है, जो फ्रांस का खास प्रतीक भी है. 1722 में पूरा हुआ ये महल वास्तुशिल्प का गजब का उदाहरण है. खास बात ये भी है कि ये 1848 से फ्रांसीसी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास रहा है. एलीसी पैलेस में 365 कमरे हैं. इसमें 5 एकड़ का एक शानदार बड़ा बगीचा भी है. इस पैलेस को ठीक रखने और लगातार एक्टिव रखने के लिए यहां करीब 800 लोग काम करते हैं.
यह भी पढ़ें | जनकपुर-अयोध्या सुपरफास्ट ट्रेन तैयार, 464 KM लंबा रूट, बिहार होते हुए नेपाल और भारत के इन स्टेशनों को जोड़ेगी
यह भी पढ़ें | राष्ट्रपति के महल में बने वेटर और चुरा लिए 42 लाख के कीमती बर्तन, फ्रांस में अरेस्ट हुए चोरों के '3 इडियट्स'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं