विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2025

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न के दौरान महू में दो पक्षों के बीच हुआ पथराव

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) निमिष अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत के जश्न में महू में जुलूस निकाला जा रहा था. इस दौरान कुछ लोगों में कहासुनी हुई जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दो पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया.’’

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न के दौरान महू में दो पक्षों के बीच हुआ पथराव
इंदौर:

‘चैम्पियंस ट्रॉफी' में भारतीय क्रिकेट टीम की खिताबी जीत के जश्न में मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू में रविवार रात निकाले गए जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) निमिष अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत के जश्न में महू में जुलूस निकाला जा रहा था. इस दौरान कुछ लोगों में कहासुनी हुई जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दो पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया.''

उन्होंने बताया कि उपद्रव के दौरान आगजनी की कुछ घटनाएं भी हुईं और शुरुआती जानकारी के मुताबिक इनमें कुछ वाहनों को नुकसान हुआ. अग्रवाल ने बताया कि उपद्रव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत किया.

उन्होंने कहा, ‘‘महू में हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं और वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. विवाद के दौरान किसी व्यक्ति के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICC Championship Trophy, ICC Championship Trophy 2025, Team India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com