विज्ञापन
This Article is From May 05, 2023

सामाजिक क्षेत्र के 14 मंत्रालयों के आंकड़े पीएम गतिशक्ति मंच से जुड़े

मंत्रालय के अनुसार, इन मंत्रालयों/विभागों के निजी पोर्टलों को विकसित कर दिया गया है, जो एनएमपी के साथ एकीकृत हो गए हैं.

सामाजिक क्षेत्र के 14 मंत्रालयों के आंकड़े पीएम गतिशक्ति मंच से जुड़े
नई दिल्ली:

स्वास्थ्य एवं पंचायत राज समेत सामाजिक क्षेत्र के लगभग 14 मंत्रालयों ने अपने आंकड़े पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (एनएमपी) मंच से जोड़ दिया है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों, कॉलेजों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों, स्वास्थ्य उप-केंद्रों, सार्वजनिक शौचालयों, डंप साइटों, आंगनवाड़ी केंद्रों, उचित मूल्य की दुकानों, अमृत सरोववर, और डेयरी स्थानों जैसी बुनियादी ढांचा इकाइयों से संबंधित इन मंत्रालयों की जानकारियां एनएमपी पर सूचीबद्ध की गई हैं.

मंत्रालय के अनुसार, इन मंत्रालयों/विभागों के निजी पोर्टलों को विकसित कर दिया गया है, जो एनएमपी के साथ एकीकृत हो गए हैं. मंत्रालय में लॉजिस्टिक विभाग में विशेष सचिव सुमिता डावरा ने कहा कि पीएम गतिशक्ति एनएमपी की व्यापक स्वीकार्यता के लिए एक समग्र सोच की योजना पर काम किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आंकड़ा प्रबंधन के लिए दिशानिर्देशों के रूप में कार्य करने के लिए सामाजिक क्षेत्र के प्रत्येक मंत्रालय की ओर से मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) विकसित की जानी हैं, जिन्हें राज्य अपना सकते हैं.

सामाजिक क्षेत्र की योजना के लिए एनएमपी की स्वीकार्यता की समीक्षा करने के लिए तीन मई को एक बैठक आयोजित की गई थी. इस दौरान आंकड़ा प्रबंधन के लिए उपायों जैसे- आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार, आंकड़ा अपलोडिंग और आंकड़ों के सत्यापन पर भी विचार किया गया था.

ये भी पढ़ें-

 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health And Panchayat Raj, PM, PM Gati Shakti National Master Plan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com