उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश, अब तक 9 हजार लोग शिफ्ट: मणिपुर हिंसा के 10 अपडेट
Manipur Violence: मणिपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि मैतेई समुदाय की मांग पर विचार किया जाए. 4 महीने के भीतर केंद्र को इसकी सुझाव भेजने को कहा गया है. इसी आदेश के बाद आदिवासी और गैर-आदिवासियों के बीच हिंसा शुरू हो गई.
केंद्र ने पूर्वोत्तर राज्य के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में तैनाती के लिए RAF की टीमों को भी भेजा है.