भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से 23 नवंबर के बीच वेलिंगटन में खेला गया. जहां पहला मुकाबला बिना किसी परिणाम के ड्रॉ रहा. मैच के दौरान कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा. पहले टेस्ट मैच के बाद बात करें जारी सीरीज में किन पांच बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा रन और विकेट लिए हैं, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
हेनरी निकल्स ने बनाए सबसे ज्यादा रन
पहले टेस्ट मुकाबले के बाद जारी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस में हेनरी निकल्स सबसे आगे हैं. 35 वर्षीय बल्लेबाज ने वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 175 रनों की पारी खेली. वहीं दूसरी पारी में वह 31 रन बनाने में कामयाब रहे. इस तरह वह वेलिंगटन टेस्ट में सबसे ज्यादा 206 रन बनाने में कामयाब रहे.
सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
206 रन (दो पारी) - हेनरी निकल्स - न्यूजीलैंड.
144 रन (दो पारी) - ग्लेन फिलिप्स - न्यूजीलैंड.
136 रन (एक पारी) - के एल राहुल - भारत.
128 रन (एक पारी) - ऋषभ पंत - भारत.
98 रन (एक पारी) - शुभमन गिल - भारत.
जसप्रीत बुमराह ने लिए सबसे ज्यादा पांच विकेट
वहीं गेंदबाजी में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जलवा रहा. जिन्होंने अपनी टीम के लिए दोनों पारियों में मिलाकर कुल पांच सफलता प्राप्त की. बुमराह ने पहली पारी में कुल पांच विकेट चटकाए. वहीं दूसरी पारी में वह एक सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे.
सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
पांच विकेट - जसप्रीत बुमराह.
क्रंमशः तीन-तीन विकेट - आकाश दीप, अंशुल कम्बोज, प्रसिद्ध कृष्णा और ग्लेन फिलिप्स.
दो विकेट - रचिन रविंद्र.
क्रंमशः एक-एक विकेट - वॉशिंगटन सुंदर, नेथन स्मिथ, जेकब डफी, काइल जेमीसन और मैट हेनरी.
यह भी पढ़ें- WTC 2025-27 Points Table: जीत के साथ अब लक की भी जरूरत, जानें कैसे फाइनल में पहुंच सकता है अब भारत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं