विज्ञापन
This Article is From May 04, 2023

तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू को बैरक से खींच 100 से ज्यादा बार मारा चाकू, सामने आया CCTV फुटेज

टिल्लू ताजपुरिया का नाम 2021 में दिल्ली की एक अदालत के अंदर गैंगस्टर जितेंगेर गोगी की हत्या में सामने आया था. उसकी हत्या को गोगी के मर्डर के बदले के रूप में देखा जा रहा है.

मंगलवार सुबह करीब 6:11 बजे 6 से 7 कैदी ताजपुरिया की बैरक में घुसे थे.
नई दिल्ली:

दिल्ली के तिहाड़ जेल (Delhi Tihar Jail) में मंगलवार को सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया के मर्डर (Gangster Tillu Tajpuriya Murder) का CCTV फुटेज सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि टिल्लू ताजपुरिया लाल टीशर्ट और हाफ पैंट पहने हुआ था. 6 से 7 कैदी चादर के सहारे जेल की फर्स्ट फ्लोर से नीचे उतरते हैं और हाई रिस्क जोन में बंद कैदी टिल्लू की बैरक में घुस जाते हैं. किसी तरह जान बचाने के लिए टिल्लू ताजपुरिया बैरक से बाहर आता है. लेकिन गैंगवार में शामिल कैदी नुकीले हथियार से कम से कम 100 से ज्यादा वार करते हैं. 

टिल्लू ताजपुरिया का नाम 2021 में दिल्ली की एक अदालत के अंदर गैंगस्टर जितेंगेर गोगी की हत्या में सामने आया था. उसकी हत्या को गोगी के मर्डर के बदले के रूप में देखा जा रहा है. ताजपुरिया गिरोह के दो लोगों ने वकीलों के वेश में सितंबर 2021 में उत्तरी दिल्ली की रोहिणी अदालत के अंदर गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 6:11 बजे 6 से 7 कैदी ताजपुरिया की बैरक में घुसे थे. करीब 2 मिनट तक हमला होता रहा. इस पूरे मर्डर की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली है.

ताजपुरिया के सिर, पीठ, कंधे पर किए कई वार
हमले के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ छह लोगों ने ताजपुरिया के सिर, पीठ, कंधे और गर्दन पर कई वार किए. हमले के दौरान ताजपुरिया ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे दबोच लिया और सेल से बाहर खींच ले गए. पुलिस ने कहा था कि प्रतिद्वंद्वी गोगी गैंग के हमलावर जेल की दूसरी मंजिल से नीचे उतरकर टिल्लू ताजपुरिया के सेल में आए और हमले को अंजाम दिया.

चादर के जरिए नीचे उतरते दिखे दो हमलावर
सीसीटीवी फुटेज में कम से कम दो हमलावर ऊपर की मंजिल से चादर का इस्तेमाल करते हुए नीचे उतरते नजर आ रहे हैं. टिल्लू ताजपुरिया के सिर पर गहरी और गंभीर चोट लगी थी. बाद में उसे दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

पिछले महीन तिहाड़ जेल में ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी प्रिंस तेवतिया को प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने मार डाला था. बिश्नोई पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या का आरोपी है.

ये भी पढ़ें:-

पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर राकेश ताजपुरिया, रोहिणी कोर्ट शूटआउट के दौरान शूटरों को दिए थे हथियार

दिल्ली : गैंगस्टर्स को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

एग्जॉस्ट फैन की ब्लेड तोड़ कैदियों ने बनाया था चाकू, तिहाड़ जेल में ऐसे हुई थी टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Tihar Jail, Gangwar In Tihar Jail, Tillu Tajpuriya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com