विज्ञापन

सुबह की 10 बड़ी खबरें: पीएम मोदी-बालेन शाह की मुलाकात, राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर सुनवाई

भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे. वहीं राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च वाले मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. यूपी इलेक्शन को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच आज शीट शेयरिंग पर पहली बार चर्चा होगी.

सुबह की 10 बड़ी खबरें: पीएम मोदी-बालेन शाह की मुलाकात, राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर सुनवाई
जानिए आज देश-दुनिया की सबसे अहम 10 खबरें
  • नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत दौरे पर हैं, आज वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे.
  • सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं मार्च मामले की सुनवाई आज होगी, जिसमें नोटिस जारी किए गए हैं.
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की पहली बैठक होगी.

पीएम मोदी और बालेन शाह की मुलाकात

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह पहली बार भारत दौरे पर पहुंचे हैं, जहां आज उनकी मुलाकात पीएम मोदी से होगी. दोनों नेताओं के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है. इस बैठक में भारत-नेपाल संबंधों की भावी दिशा पर व्यापक विजन प्रपत्र, विकास साझेदारी, ऊर्जा, जलविद्युत, रेलवे, कनेक्टिविटी, जलवायु परिवर्तन और सीमा विवाद जैसे 9-10 अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. पीएम मोदी और बालेन शाह की मुलाकात अहम मानी जा रही है. 

राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर सुनवाई

आज सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट मार्च निकालने वाले मुद्दे पर चर्चा होगी. 15 अक्टूबर को इस मामले की पिछली सुनवाई हुई थी.   राहुल गांधी के साथ-साथ इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को नोटिस जारी किया गया था. पिछली सुनवाई में सीजेआई सूर्यकांत ने कहा था कि कोर्ट कोई डरा-धमकाकर दवाब में नहीं ला सकता है. ऐसे में आज की सुनवाई भी अहम मानी जा रही है. 

सपा और कांग्रेस में शीट शेयरिंग पर चर्चा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों बंटवारे पर अब काम तेज हो गया है. 23 नवंबर यानि आज इसको लेकर पहली बैठक होनी है, जिसमें कांग्रेस और सपा ने समितियों का गठन किया है. सपा की तरफ से राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन चौधरी को शामिल किया गया है. वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल,राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा और इमरान मसूद को शामिल किया गया है. कांग्रेस ने 181 सीटों पर दावेदारी जताई है, जिसमें करीब दो दर्जन सीटों पर सपा के सीटिंग विधायक हैं. 

राहुल गांधी बोले बीजेपी को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं

राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और RSS को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं है. राहुल गांधी ने रविवार को X पर अर्धनारीश्वर की तस्वीर शेयर कर भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधा, उन्होंने लिखा कि बीजेपी और आरएसएस असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुष-प्रधान सोच वाले हैं, जिन्हें हमारी आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल भी समझ नहीं है. उन्होंने एलिफेंटा की गुफाओं में बनी शिव-पार्वती की संयुक्त प्रतिमा शेयर की, जिसमें आधा हिस्सा पुरुष और आधा स्त्री का है. इस बयान पर भाजपा नेताओं, खासकर असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कड़ी आलोचना की है.

यूपी, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में शीतलहर

उत्तर भारतीय राज्यों में ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है. देश के कई राज्यों में आज शीतलहर जैसी स्थिति रही. दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह कोहरे और धुंध के साथ हुई, सुबह 6 जबकर 30 बजे तापमान करीब 14 डिग्री दर्ज किया गया और रात का तापमान 10 डिग्री तक जाने की संभावना है. पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ रही है, अगले 2-3 दिनों में मैदानी राज्यों में तापमान और गिरेगा। यूपी में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री और बिहार में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे उत्तर भारत में शीतलहर चलने की संभावना है.

राजस्थान में ओस जमी

राजस्थान में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है, माउट आंबू में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है, जिससे यहां सुबह के वक्त ओस जम गई. वहीं सीकर में 8.5, फतेहपुर में 8.1 और नागौर में 8.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि जयपुर में लगातार चौथे दिन रात का पारा 15 डिग्री से नीचे 14.6 डिग्री रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहेगा, लेकिन रात में ठंड और बढ़ सकती है. 

दिल्ली में खराब श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

दिल्ली में हवा फिर खराब होने लगी है. दिल्ली में आज सुबह AQI 357 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में है और इसका मुख्य प्रदूषक PM2.5 है. सुबह कोहरा और धुंध छाई रही, तापमान 16 डिग्री और ह्यूमिडिटी 76 प्रतिशत तक रही. दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक जाने का अनुमान है, लेकिन रात में फिर ठंड और प्रदूषण दोनों बढ़ने की आशंका है.

बांग्लादेश में हिंसा के बाद 800 से ज्यादा गिरफ्तार

बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा बढ़ने लगी है. रविवार राजधानी ढाका समेत कई इलाकों से 800 से ज्यादा को गिरफ्तार किया गया है. जिनमें अवामी लीग के 181 कार्यकर्ता शामिल हैं, 12 जिलों में हमला, आगजनी, कॉकटेल विस्फोट और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जबकि 28 जिलों में हिंसा फैलने की खबर है. हिंसा में 3 दिन में 4 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 2 बीएनपी कार्यकर्ता शामिल हैं, स्थिति को संभालने के लिए 90 से ज्यादा BGB प्लाटून तैनात किए गए हैं. 

रामायण मूवी की कमाई 1600 करोड़ पार

रामायण फिल्म ने दुनियाभर में 1600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, ऐसा करने वाली यह पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है. रविवार को भी फिल्म ने 27.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, यह 17वें दिन की कमाई है, फिल्म ने विदेशों में 10 करोड़ रुपए का ग्रास कलेक्शन किया है. जिससे विदेशों में इसकी कुल कमाई 533 करोड़ रुपए हो गई है. जबकि भारत में फिल्म का कलेक्शन 906 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है. इंडिया ग्रॉस कलेक्शन में यह फिल्म 1 हजार 083.70 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है.

बिसलेरी को नोटिस क्यों मिला

FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है. कंपनी के परिसर से लिए गए पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के सैंपल में पहले ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा पाई गई, जिसे FSS एक्ट 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया. कंपनी की अपील पर रेफरल लैब में दोबारा जांच हुई, तो उसमें कैंसर से जुड़े खतरनाक केमिकल पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन पाए गए हैं. इसके बाद FSSAI ने मुकदमे की मंजूरी दी, साथ ही कई अन्य कंपनियों पर भी एक्शन लिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Today Top 10 News, Today Top News, PM Modi Balen Shah Meeting, Rahul Gandhi, SP-Congress Alliance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com