विज्ञापन

Exclusive : 'सोच-समझ कर क्रिएट की गई कंट्रोवर्सी', प्रणित मोरे पर भड़के स्‍टैंडअप कॉमेडियन अंशु मोर

प्रणित मोरे के शो में 370 रुपये की बिरयानी और मेडिकल रूम की डेड बॉडी पर की गई टिप्पणियों से लोगों में गुस्‍सा है. NDTV से बातचीत में स्टैंडअप कॉमेडियन अंशु मोर ने कहा कि प्रणित मोरे को स्थिति को संभालना चाहिए था, लेकिन उन्होंने विवाद बढ़ने दिया.

Exclusive : 'सोच-समझ कर क्रिएट की गई कंट्रोवर्सी', प्रणित मोरे पर भड़के स्‍टैंडअप कॉमेडियन अंशु मोर
'370 की बिरयानी... डेड बॉडी', प्रणित मोरे के शो में टूटी मर्यादा
नई दिल्‍ली:

स्‍टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में '370 रुपये की बिरयानी' और 'मेडिकल रूम में डेड बॉडी' को लेकर की गई टिप्‍पणियों को लेकर लोग बेहद नाराज नजर आ रहे हैं. शो के दौरान इन कमेंट्स पर ऑडियंस ने जमकर ठहाके लगए, स्‍टैंडअप कॉमेडियन भी हंसे, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग गुस्‍से से लाल हो गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग प्रणित मोरे को घेर रहे हैं. लोगों में इस बात को लेकर भी गुस्‍सा है कि प्रणित मोरे ने इस दौरान पूरी सिचुएशन को संभालने की कोशिश नहीं की, बल्कि इस पर जमकर ठहाके लगाने लगे. NDTV से खास बातचीत में स्‍टैंड-अप कॉमेडियन अंशु मोर ने कहा कि शो के दौरान ये स्‍टैंड अप कॉमेडियन के हाथों में होता है कि वह कैसे स्थिति को संभालता है. प्रणित मोरे अगर चाहते, तो वो भी 370 रुपये की बिरयानी वाले कमेंट को इतना आगे नहीं बढ़ने देते. हालांकि, उन्‍होंने ऐसा नहीं किया.

कुछ कॉमेडियन कंट्रोवर्सी कर वाहवाही लूटने...

स्‍टैंड-अप कॉमेडियन अंशु मोर ने कहा, 'मैंने जब इस शो को देखा, तो बहुत बुरा लगा. ऐसा कमेंट बिल्‍कुल भी आगे नहीं बढ़ाना चाहिए था. देखिए, स्‍टैंड अप कॉमेडी  के दौरान सबकुछ कॉमेडियन के कंट्रोल में होता है. अगर वह चाहे, तो किसी भी बात को तुरंत खत्‍म कर सकता है. प्रणित मोरे को भी ऐसा ही करना चाहिए था, लेकिन उन्‍होंने ऐसा नहीं किया. दरअसल, कुछ कॉमेडियन कंट्रोवर्सी कर वाहवाही लूटने में विश्‍वास रखते हैं, जो बेहद दुभाग्‍यपूर्ण है."

सोच-समझ कर क्रिएट की गई कंट्रोवर्सी 

अंशु मोर ने कहा, 'कॉमेडियन बेहद स्‍मार्ट होते हैं. वह कमरे के माहौल को तुरंत भांप जाते हैं, यह उनकी जॉब का पार्ट होता है. ऑडियंस के साथ बातचीत के दौरान वह समझ जाते हैं कि अगला कमेंट क्‍या आने वाला है. ऐसे में पूरी सिचुएशन उनके कंट्रोल में होती है. लेकिन वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि प्रणित मोरे पूरी बातचीत को आगे बढ़ाने में इंट्रेस्‍टेड दिख रहे हैं. ऐसे में कमेंट करने वालीं वो डॉक्‍टर भी बहुत आगे तक पहुंच गई. इस दौरान कहीं भी प्रणित मोरे ने बातचीत को रोकने या किसी प्‍वाइंट पर ऑब्‍जेशन नहीं किया. मुझे सबसे ज्‍यादा बुरा ये लगा कि एक बंद कमरे में यह सब होने के बाद इस बातचीत के क्लिप को पहले एडिट, फिर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. सोझ-समझ कर इस कंट्रोवर्सी को क्रिएट किया गया है.' 

ये भी पढ़ें :-Rs 370 Biryani Controversy: समाज भूलेगा नहीं 370 की बिरयानी वाला गंदा मजाक, अब रश्मि देसाई ने प्रणीत मोरे को लिया आड़े हाथ       
 

क्‍या है पूरा विवाद 

प्रणित मोरे के शो के दौरान एक शख्‍स ने बिरयानी पर खर्च किए गए 370 रुपये और शारीरिक संबंध की उम्मीद से जुड़ी एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस पर मुंबई पुलिस ने तस्वीर पर लिखा ₹370 में आपको बिरयानी की एक प्लेट मिलती है, हमारे लॉक-अप में ज्यादा समय बिताने पर मुफ्त खाना मिलता है. वहीं, अब शो में लेडी डॉक्‍टर डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स को लेकर मजाक करती नजर आई. ये वीडियो देख प्रणित हंस रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों का खून खौल उठा है.

ये भी पढ़ें :- ₹370 बिरयानी पोस्ट वायरल: मुंबई पुलिस ने ल‍िखा-लॉक-अप में लंबे समय तक मिलता है मुफ्त खाना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pranit More, 370 Biryani Controversy, Stand-up Comedian
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com