मुंबई पुलिस ने सहमति को लेकर सोशल मीडिया पर एक बेहद ही अनोखा और दमदार जागरूकता अभियान चलाया है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. यह अभियान हाल ही में वायरल हुए ₹370 बिरयानी विवाद से प्रेरित है.
अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक ग्राफिक शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, ₹370. इसमें '0' की जगह बिरयानी की प्लेट दिखाई गई है. इसके साथ ही पुलिस ने एक संदेश लिखा कि ₹370 में आपको एक प्लेट बिरयानी मिलती है. हमारी लॉक-अप में लंबे समय तक मुफ्त खाना मिलता है. इस पोस्ट के साथ मुंबई पुलिस ने #BiryaniIsNotConsent हैशटैग का भी इस्तेमाल किया.
🔸It's your choice
— मुंबई पोलीस Mumbai Police (@MumbaiPolice) June 10, 2026
🔸निवड तुमची आहे!#BiryaniIsNotConsent pic.twitter.com/VtxXw7ehQt
क्या था मामला?
यह अभियान स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के एक शो के वायरल क्लिप के जवाब में था. शो के दौरान दर्शकों में से एक शख्स ने कहा था कि अगर उसने किसी पर बिरयानी डेट के लिए ₹370 खर्च किए हैं, तो वह बदले में 'कुछ' पाने का हकदार है. इस टिप्पणी की इंटरनेट पर कड़ी आलोचना हुई और इसने 'सहमति' व लैंगिक संवेदनशीलता पर एक नई बहस छेड़ दी.
इस ट्रेंडिंग टॉपिक का इस्तेमाल करते हुए मुंबई पुलिस ने साफ किया कि किसी को खाना खिलाने या पैसे खर्च करने से सामने वाला आपके प्रति बाध्य नहीं हो जाता. सहमति को किसी कीमत पर खरीदा नहीं जा सकता. मुंबई पुलिस का यह क्रिएटिव अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वे इस जरूरी सामाजिक संदेश की जमकर सराहना कर रहे हैं.
उधर, सोशल मीडिया पर ₹370 बिरयानी के वीडियो को लेकर भारी विरोध और आलोचना झेलने के बाद प्रणीत मोरे अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने प्रणित मोरे को जमकर ट्रोल किया. बॉलीवुड जगत और सोशल मीडिया की कई बड़ी हस्तियों ने उनकी कड़ी निंदा की.
यह भी पढ़ें- IPS Transfer: मध्य प्रदेश में पुलिस अफसरों के तबादले, आईपीएसस पति-पत्नी की जोड़ी को जबलपुर भेजा
यह भी पढ़ें- एक परिवार में पांच IPS: दादा को देख 2 पोती भी बनीं आईपीएस, मिनी शुक्ला को भोपाल की कमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं