विज्ञापन

'मैं इंडियन हूं...' कहकर महिला कॉमेडियन को छूने लगा पाकिस्तानी शख्स, फिर एक सवाल से सरेआम हो गई थू-थू

इस वीडियो को देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स लिख रहे हैं. लोगों का कहना है कि विदेश में ये आम होता जा रहा है कि पाकिस्तान के लोग खुद को इंडियन बताकर खुद कोइंट्रोड्यूस करते हैं.

'मैं इंडियन हूं...' कहकर महिला कॉमेडियन को छूने लगा पाकिस्तानी शख्स, फिर एक सवाल से सरेआम हो गई थू-थू
महिला कॉमेडियन को छूने की कोशिश करने वाले पाकिस्तानी शख्स की खुली पोल.
Instagram@katehucomedy

World News: चाइनीज स्टैंड-अप कॉमेडियन केट हू (Kate Hu) ने हाल ही में अपने लाइव शो का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स उन्हें जबरन छूने और गले लगाने (Hug) की कोशिश करता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब शख्स ने केट हू को छूने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, तो केट ने मजबूती से उसका हाथ हटा दिया. 

एक सवाल की वजह से हुई थू-थू

इसके बाद केट ने स्टेज से ही उससे पूछा कि वह कहां का रहने वाला है. शख्स ने बिना झिझक झूठ बोलते हुए कहा, 'इंडिया'. यह सुनते ही केट हू ने मुस्कुराते हुए कहा, 'अरे वाह! मेरे बॉयफ्रेंड भी इंडिया से ही है. आप भारत के कौन से राज्य से हो?' भारत के राज्य का नाम पूछते ही उस शख्स के होश उड़ गए और वह कोई झूठा नाम नहीं सोच पाया. अपनी चोरी पकड़ी जाती देख उसने तुरंत लाइव कैमरे के सामने सच उगल दिया और माना कि वह भारतीय नहीं बल्कि पाकिस्तानी (Pakistani) है.

करीब 2 लाख लोगों ने देख लिया वीडियो

केट हू ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (@katehucomedy) पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'आखिर तक देखें'. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 1.93 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, जबकि इसे 2077 लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट सेक्शन में 227 से अधिक कमेंट्स आ चुके हैं. सोशल मीडिया पर लोग केट हू की शानदार हाजिरजवाबी की जमकर तारीफ कर रही है, जिसने पल भर में झूठ को बेनकाब कर दिया.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए जमकर मजे

कमेंट सेक्शन पर गौर करें तो यहां यूजर्स चुटीले रिएक्शंस दे रहे हैं. लोग मुख्य रूप से 3 बातें लिख रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि भाई ने गलत जगह झूठ बोल दिया, क्योंकि सामने खड़ी दीदी के बॉयफ्रेंड खुद इंडियन हैं और उन्हें भारत के भूगोल की पूरी जानकारी है. दूसरी- कई लोग इस बात पर तंज कस रहे हैं कि विदेशों में कुछ लोग अपनी शर्मनाक हरकतों को छिपाने और बदनामी से बचने के लिए खुद को भारतीय बताने का सहारा लेते हैं, लेकिन इस बार लाइव शो में पकड़े जाने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेइज्जती हो गई. तीसरी- लोग लिख रहे हैं कि किस राज्य से हो पूछना सबसे सटीक टेस्ट था, क्योंकि भारत से बाहर का कोई भी व्यक्ति अचानक किसी राज्य का सही नाम नहीं सोच पाता और यहीं भाई का '404 एरर' आ गया.

विदेशों में खुद को 'इंडियन' क्यों बताते हैं पाकिस्तानी?

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब विदेश में किसी पाकिस्तानी नागरिक ने खुद को भारतीय बताया हो. मीडिया रिपोर्ट्स और अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों के मुताबिक, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोप में चलने वाले कई प्रसिद्ध 'इंडियन रेस्टोरेंट्स' के मालिक असल में पाकिस्तानी मूल के हैं, जो भारतीय ब्रांड वैल्यू और खाने की साख का फायदा उठाने के लिए ऐसा करते हैं. इसके अलावा, ग्लोबल स्तर पर भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था, आईटी सेक्टर में दबदबा और सकारात्मक छवि के कारण भारतीयों को विदेशों में तुरंत सम्मान और भरोसा मिलता है. इसी भरोसे का फायदा उठाने और सिक्योरिटी चेक या झिझक से बचने के लिए कई दक्षिण एशियाई प्रवासी खुद को भारतीय बता देते हैं. हालांकि, इस बार भाई साहब का पासा उल्टा पड़ गया.

ये भी पढ़ें:- राजस्थान के पूर्व मंत्री को बच्चों ने गिफ्ट की 8 गियर वाली BMW कार, 4.4 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kate Hu, Stand-up Comedian, Viral Video, China News, Trending Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com