- ओपी राजभर ने सपा में टूट की आशंका जताते हुए बागी सांसदों का नेतृत्व बागी भूमि के लाल के जरिए होने का दावा किया
- राजभर ने आरोप लगाया कि सपा सांसदों ने ब्राह्मणों को तिरस्कृत कर पार्टी में नाराजगी पैदा की है
- सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने राजभर के दावों को खारिज करते हुए सपा से बगावत करने से मना किया है
महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और पंजाब में आम आदमी पार्टी के बाद अब सपा में भी टूट के दावे होने लगे हैं. लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब तक यूपी ही विपक्ष के लिए सबसे मजबूत नजर आ रहा था, मगर अब सुभासपा के नेता ओपी राजभर ने नया दावा किया है.
राजभर ने सुबह-सबह मचाया धमाका
आज सुबह ओपी राजभर ने एक्स पर पोस्ट किया कि बागी सांसदों का नेतृत्व बागी भूमि का लाल करेगा. सपा सांसदों ने ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया. उससे बागी बलिया का लाल बहुत आहत है. समाजवादी पार्टी में अब टूट होकर रहेगी. पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने में जुट गया है. अखिलेश अब सांसद बचाओ अभियान में जुट जाएं. दुखी-निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे.
कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है?
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) June 18, 2026
तो सुनो!
सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा।
और करे भी क्यों न?
कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे 'बागी बलिया' का लाल…
राजभर का इशारा सपा सांसद सनातन पाण्डेय की तरफ था. बुधवार को सपा की ओर से ब्राह्मण समाज की बैठक हुई थी. नेतृत्व बलिया के सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने किया था. इसी बैठक की बात कर राजभर यादव बगावत का दावा कर रहे हैं. हालांकि, राजभर के दावे को सनातन पाण्डेय ही खारिज कर दिया है. यहां तक सनातन पाण्डेय ने कह दिया कि सपा से बागी हुई तो संन्यास ले लूंगा. सनातन पाण्डेय पुराने सपा नेता है. वो सपा से अपने रिश्ते को अटूट बता रहे हैं. सनातन 5 बार विधानसभा चुनाव और 2 बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. 1996 में सरकारी नौकरी छोड़कर वो सपा में शामिल हुए थे.
सनातन पाण्डेय ने किया इन्कार
सनातन पाण्डेय ने एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, 'ओपी राजभर विधायक हैं. उनके हर कृत्य को मैं जानता हूं. वो कोई ऐसी भाषा नहीं बोले रहे, जो उनकी स्वयं की भाषा है. वो भारतीय जनता पार्टी की भाषा बोलने का काम कर रहे हैं.' वहीं शिवपाल यादव ने भी कहा कि पार्टी और परिवार एक है.
#WATCH | Delhi | OP Rajbhar's “Baghi Ballia” post on X, Samajwadi Party MP from Ballia, Sanatan Pandey says, "I am finding all these statements laughable. I never expected that someone would make such comments about me. I am unable to understand how to respond to this. Until… pic.twitter.com/2ElBN6j5dB
— ANI (@ANI) June 18, 2026
इन सब बातों को लेकर जब ओपी राजभर से एनडीटीवी ने बात की उन्होंने कहा, 'सनातन पाण्डेय तो भगवान से मना रहे हैं कि हे भगवान! दूसरे दल में जाने की नौबत ना आवे.सांच को आंच क्या. टूट तो होकर रहेगी.' अखिलेश यादव से नाराजगी पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुझे तलाक दे दिया है तो मैंने कहा कि कुबूल है, कुबूल है, कुबूल है. वहीं संजय निषाद का कहना है कि जल्द ही सपा के साथ कांग्रेस भी टूट जाएगी.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं