विज्ञापन

स्कूल में “सर तन से जुदा” गाने पर बच्चों ने लहराई तलवारें, प्रिंसिपल समेत 3 पर FIR दर्ज

स्कूल में अगर 'सर तन से जुदा' गाने बजने लगें तो फिर उस स्कूल की हालत को समझा जा सकता है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तो की है लेकिन इस घटना ने जालना से मुंबई तक सभी को झकझोर दिया.

स्कूल में “सर तन से जुदा” गाने पर बच्चों ने लहराई तलवारें, प्रिंसिपल समेत 3 पर FIR दर्ज
पुलिस मामले की जांच कर रही है.
  • महाराष्ट्र के परतूर में एक प्राइवेट स्कूल ने छात्रों को तलवार देकर "सर तन से जुदा" गीत पर डांस कराया
  • स्कूल के वार्षिक समारोह में इस विवादित प्रस्तुति का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है
  • परतूर पुलिस स्टेशन में स्कूल के अध्यक्ष, प्रिंसिपल, शिक्षक और मंच संचालिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है

“सर तन से जुदा” सुनते ही कई लोग सिहर उठते हैं तो कई इसे अपनी आस्था से जुड़ा मानते हैं. मगर एक प्राइवेट स्कूल ने अपने छात्रों के हाथ में तलवार देकर इसी “सर तन से जुदा” गाने पर डांस करा दिया गया. मामला पुलिस के पास पहुंचा तो प्रिंसिपल समेत 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. अब ये मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है.

क्यों कराया बच्चों को डांस

ये कारनामा करने वाला स्कूल महाराष्ट्र के जालना जिले के परतूर में स्थित है. स्कूल के वार्षिक समारोह में हुए डांस का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस के पहले तो होश फाख्ता हो गए. फिर उसने मुकदमा दर्ज किया. आरोपों के अनुसार, छात्रों ने 'सर तन से जुदा' से जुड़े गीतों पर प्रस्तुति दी और तलवारों का इस्तेमाल किया. परतूर के इस 'किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल' के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में छात्रों के हाथों में नकली तलवारें देकर हिंसक कृत्यों का प्रदर्शन करने और आपत्तिजनक गाने पर बच्चों के परफॉर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है.

किन-किन पर हुआ केस दर्ज

वायरल वीडियो में जिस बैकग्राउंड म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है, उसके बोल “गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सर तन से जुदा' है”. यह विवादित गीत हिंसा की मानसिकता को बढ़ावा देता है. इस गंभीर मामले में स्कूल के अध्यक्ष और प्रिंसिपल मोहम्मद वजीउद्दीन तारिक सिद्दीकी, शिक्षक शेख साजिद अब्दुल गनी और मंच संचालिका एंकर उज्मा तब्बसूम शेख के खिलाफ परतूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. 

सीएम फडणवीस तक पहुंचा मामला

इन तीनों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 152, 196(1)(अ), 197, 353(2) और 3(5) के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. परतूर के इस स्कूल में हुए कथित आपत्तिजनक प्रदर्शन की खबर खूब वायरल हुई. खबर के प्रसारण के तुरंत बाद पूर्व मंत्री और विधायक बबनराव लोणीकर ने आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पुलिस अधीक्षक (SP) को भेजकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामला दर्ज करने की मांग की थी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें-

'शिवसेना उद्धव कांग्रेस में विलय की ओर...': स्पीकर को सौंपे गए पत्र में बागी सांसदों ने बताई बगावत की वजह

लेखक के बारे में
img
विजय शंकर पांडेय
चीफ सब एडिटर
देश और दुनिया देखने और समझने का कौतूहल बचपन से रहा. हिन्दी और संस्कृत से मेलजोल पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण हुआ. युवा होते ही राजनीति दिलचस्प लगने लगी... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sar Tan Se Juda, Maharashtra, Communal, Communal Agenda, Communal Clash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com