विज्ञापन

रोहित शर्मा नहीं, वनडे वर्ल्ड कप की टीम में इस खिलाड़ी की जगह पक्की, सुनील गावस्कर ने बताया

भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उस खिलाड़ी के बारे में अपनी राय दी है जिसकी अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत की टीम में चुने जाने की संभावना सबसे ज्यादा है.

रोहित शर्मा नहीं, वनडे वर्ल्ड कप की टीम में इस खिलाड़ी की जगह पक्की, सुनील गावस्कर ने बताया
Sunil Gavaskar on 2027 ODI World Cup India Squad: सुनील गावस्कर का बड़ा बयान

Sunil Gavaskar react on ODI World Cup 2027 India Squad: सुनील गावस्कर ने 'जियोहॉटस्टार' से बात करते हुए कहा ईशान किशन की तारीफ की है और कहा है कि अब ईशान ने साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपना टिकट बुक कर लिया है.  गावस्कर जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए  कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें पहले ही वीजा मिल चुका है. ईशान किशन को टीम से बाहर रखने के लिए किसी और को बहुत ही शानदार प्रदर्शन करना होगा. टी-20 फॉर्मेट में उनका योगदान बहुत बड़ा है और वह बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. "

भारत के पूर्व कप्तान गावस्कर ने पिछले 18 महीनों में किशन की तकनीक में आए सुधार पर जोर दिया और कहा कि उनकी बल्लेबाजी में पहले जो कमियां थीं, वे अब काफी हद तक दूर हो गई हैं. भारत के पूर्व कप्तान ने कहा, "किशन ने अपने खेल पर कड़ी मेहनत की है और अब भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए हैं, साथ ही उन्होंने अपना आक्रामक स्ट्रोक-प्ले भी बनाए रखा है, जो उन्हें सीमित ओवरों के खेल में इतना खतरनाक खिलाड़ी बनाता है."

Latest and Breaking News on NDTV

गावस्कर ने कहा, "उनका डिफ़ेंस भी बहुत अच्छा है. अगर कोई गेंद छोटी होती है, तो वे तुरंत बैक फुट पर जाकर उसे पुल करके छक्का मार देते हैं. वे अब एक मुकम्मल खिलाड़ी बन गए हैं, और पिछले डेढ़ साल में ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. पहले लगता था कि ऑफ स्टंप के आस-पास वे थोड़े कमज़ोर हैं. उनके पास लॉफ्टेड एक्स्ट्रा-कवर ड्राइव वाला शॉट नहीं था. अब उनके पास वह शॉट है, और उन्हें शांत रखना बहुत मुश्किल है."

ये भी पढ़ें-  ये लड़की वैभव जैसी बवाल निकली, वनडे में मार दी ट्रिपल सेंचुरी, बिहार क्रिकेट का नया बवंडर!

ईशान किशन की लंबे समय बाद वनडे फॉर्मेट में अफगानिस्तान सीरीज से वापसी हुई है. धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने 22 गेंदों पर 34 रन बनाए थे. लखनऊ वनडे में उन्होंने 71 गेंदों पर शतक लगाया. किशन ने इस शतक से टी20 के बाद वनडे फॉर्मेट में भी अपनी जगह कहीं न कहीं पक्की कर ली है. देखना होगा, इंग्लैंड वनडे सीरीज में कोहली के वापस आने के बाद किसे भारतीय प्लेइंग इलेवन में उनके लिए जगह खाली करनी पड़ती है.

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
चीफ सब एडिटर
बिहार के छोटे से शहर मुंगेर से पढ़ाई के लिए दिल्ली आया. बाद में बोलने और लिखने का शौक था तो भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया. बीते करीब 1... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Gavaskar, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, India Vs Afghanistan 2026, India, Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com