देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग में कोरोना संक्रमण को ट्रैक कर रहे लोगों का मानना है कि कोविड-19 के मामले अगले 10-12 दिनों तक बढ़ेंगे और फिर संक्रमितों की संख्या में कमी आने लगेगी. स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि संक्रमण अभी एंडेमिक स्टेज में है. हालांकि संक्रमण में तेजी देखी जा रही है लेकिन यह कुछ ही क्षेत्रों में सीमित है. जबकि महामारी में, संक्रमण एक बड़े क्षेत्र या यहां तक कि दुनिया भर में फैल जाता है. भारत में पिछले 24 घंटों में 7,830 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो पिछले सात महीनों में सबसे अधिक हैं.
सूत्रों ने कहा कि हालांकि संक्रमण बढ़ सकता है लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम ही रहेगी. उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन का एक्सबीबी.1.16 सबवेरिएंट, जिसमें तेजी से उछाल देखा जा रहा है वो चिंता का कारण नहीं है. इस पर टीके प्रभावी हैं. सूत्रों ने कहा कि सबवैरिएंट का प्रचलन फरवरी में 21.6% से बढ़कर मार्च में 35.8% हो गया, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु की कोई घटना नहीं हुई.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़ों में बड़ा उछाल
बता दें कि महाराष्ट्र में भी कोरोना के आंकड़ों में बड़ा उछाल आया है. मंगलवार को महाराष्ट्र में 24 घंटे में 919 नए केस मिले हैं जबकि 1 मरीज़ की मौत हुई है. एक्टिव मामलों की कुल संख्या 4 हज़ार 875 हो गई है. मंगलवार को मुंबई में 24 घंटे में 242 नए केस सामने आए. फिलहाल मुंबई में कोरोना के 110 मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं. एक्टिव मामलों की कुल संख्या 1 हज़ार 478 हो गई है. मुंबई की पॉज़िटिविटी रेट 13.48% है.
कोरोना से फिर बढ़ी चिंता, एक नजर कैसे- कैसे बढ़ी संख्या
1.अप्रैल: 2993 केस
2.अप्रैल: 3823 केस
3.अप्रैल: 3641 केस
4.अप्रैल: 3038 केस
5.अप्रैल: 4435 केस
6.अप्रैल: 5335 केस
7.अप्रैल: 6050 केस
8.अप्रैल: 6155 केस
9.अप्रैल: 5357 केस
10. अप्रैल: 5880 केस
11.अप्रैल: 5676 केस
दिल्ली में बढ़ते मामले भी चिंता का विषय
वहीं दिल्ली में भी कोरोना के केस तेज़ी से बढ़े हैं. मंगलवार को दिल्ली में 24 घंटे में 980 नए केस सामने आए और दो मरीजों की मौत भी दर्ज की गई. फ़िलहाल यहां सबसे चिंता वाली बात यहां का संक्रमण दर है जो अब भी करीब 26 फ़ीसदी है. दिल्ली में सक्रिय कोरोना मामले 2,876 हो गए हैं.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं