विज्ञापन

पासपोर्ट में जन्मस्थान की जानकारी पर घिरे सौरव दास, MEA का नोटिस; 7 दिन में मांगा जवाब

इस मामले में विदेश मंत्रालय ने बताया कि सौरव दास को नोटिस का जवाब देने तक अपना पासपोर्ट इस्तेमाल नहीं करने की सलाह भी दी गई है. 

पासपोर्ट में जन्मस्थान की जानकारी पर घिरे सौरव दास, MEA का नोटिस; 7 दिन में मांगा जवाब
विदेश मंत्रालय ने सौरभ दास को नोटिस दिया है.
  • विदेश मंत्रालय ने सात दिनों के भीतर सौरव दास से अपनी स्थिति स्पष्ट करने और स्पष्टीकरण देने को कहा है
  • पासपोर्ट आवेदन के समय सही जानकारी देना अनिवार्य होता है, और किसी भी विसंगति पर कार्रवाई की जाती है
  • सौरव दास को ब्रिटेन यात्रा के दौरान उड़ान में सवार होने से रोके जाने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा

कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास का पासपोर्ट विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है. जिसमें अब चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) ने सौरव दास को उनके पासपोर्ट आवेदन में जन्म स्थान से जुड़ी गलत जानकारी देने और तथ्यों को छिपाने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है. कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के बाद 23 नवंबर को जारी किए गए इस नोटिस में सौरव दास से सात दिनों के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है. पासपोर्ट विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के समय सही जानकारी देना अनिवार्य है और विसंगति पाए जाने पर ही ऐसा एक्शन लिया जाता है.

'कॉकरोच जनता पार्टी' के सह-संयोजक सौरव दास को पासपोर्ट में दर्ज जन्मस्थान की जानकारी को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. मंत्रालय के अनुसार संबंधित एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. सौरव दास को सात दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने और स्पष्टीकरण देने को कहा गया है.

चेन्नई क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने भेजा नोटिस

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि चेन्नई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) ने 23 नवंबर को सौरव दास को नोटिस जारी किया था. नोटिस में उनके जन्मस्थान से जुड़ी जानकारी पर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

मंत्रालय का कहना है कि पासपोर्ट आवेदन करते समय आवेदक को सही और पूर्ण जानकारी देना अनिवार्य होता है. यदि किसी स्तर पर तथ्यों में विसंगति या जानकारी छिपाने की आशंका सामने आती है तो संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाता है.

ब्रिटेन यात्रा विवाद के बाद बढ़ी चर्चा

यह मामला उस समय चर्चा में आया जब सौरव दास ने दावा किया कि उन्हें ब्रिटेन जाने वाली उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया. उनका कहना था कि वह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे, जहां उन्हें "कॉकरोच मूवमेंट" पर बोलना था. यात्रा की अनुमति नहीं मिलने के बाद उन्होंने इस फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अदालत में दायर याचिका में उन्होंने अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.

जवाब मिलने तक पासपोर्ट इस्तेमाल नहीं करने की सलाह

विदेश मंत्रालय ने बताया कि सौरव दास को नोटिस का जवाब देने तक अपना पासपोर्ट इस्तेमाल नहीं करने की सलाह भी दी गई है. वहीं मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निर्णय उनके जवाब और उपलब्ध तथ्यों की समीक्षा के बाद लिया जाएगा.

जांच के बाद साफ होगी स्थिति

फिलहाल पूरा मामला पासपोर्ट में दर्ज जन्मस्थान की जानकारी से जुड़ा है. मंत्रालय का कहना है कि संबंधित एजेंसियों की रिपोर्ट और सौरव दास के स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. ऐसे में अब सभी की नजर उनके जवाब और अदालत में चल रही प्रक्रिया पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें | सौरभ दास को लंदन जाने से रोका गया, पासपोर्ट में गलत पाई गई जानकारी- सूत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sourav Das, Oxford University, Delhi High Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com