राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सोनिया गांधी शामिल हो सकती हैं. पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के कई नेताओं को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है. हालांकि,अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि राम मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में कौन-कौन से कांग्रेस नेता शामिल होंगे.
निमंत्रण के लिए आभारी- कांग्रेस
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर ऐसा फैसला किया है, ऐसी संभावना जताई जा रही है. इससे पहले कांग्रेस ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने या न होने के बारे में बृहस्पतिवार को अपना रुख स्पष्ट नहीं किया था. हालांकि पार्टी ने कहा कि वह निमंत्रण के लिए आभारी है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
22 जनवरी को पता चल जाएगा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है. सूत्रों ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उन्हें निमंत्रण भेजा है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से संवाददाता सम्मेलन में पूछा गया कि क्या पार्टी नेता समारोह में शामिल होंगे, इसपर उन्होंने कहा था कि आपको पार्टी के रुख के बारे में पता चल जाएगा. आपको शिरकत के बारे में 22 जनवरी को पता चल जाएगा.
विपक्ष के कई नेताओं ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पर अपना रुख साफ कर दिया है. लेफ्ट के ज्यादातर नेताओं ने 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम से शामिल होने से इनकार कर दिया है. वहीं, कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं ने कार्यक्रम में शामिल होने का लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं