दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी एवं सीमावर्ती राज्य (पंजाब) में शासन कर रही आम आदमी पार्टी (आप) से ‘बदला लेने के लिए' गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली एवं पंजाब की झांकियां खारिज कर दी हैं. भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केंद्र ने तीन सालों से दिल्ली की झांकियों को इस परेड में शामिल नहीं किया. अधिकारियों के अनुसार, गणतंत्र दिवस परेड में आखिरी बाद 2021 में दिल्ली की झांकी को जगह मिली थी, उसमें शाहजहांनाबाद पुनर्विकास परियोजना को दर्शाया गया था.
'मोहल्ला क्लीनिक' पर थी दिल्ली की झांकी
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस साल दिल्ली की झांकी में शहर के विद्यालयों एवं मोहल्ला क्लीनिक मॉडल को प्रदर्शित किया जाना था. मंत्री ने कहा, "देश की राजधानी दिल्ली की झांकी को केंद्र ने खारिज कर दिया. उसकी झांकी को 2022, 2023 और अब फिर 2024 की परेड के लिए खारिज कर दिया गया." उन्होंने कहा कि 2023 में गणतंत्र दिवस परेड के वास्ते दिल्ली की झांकी का विषय ‘नारी शक्ति' था और 2024 की परेड के लिए झांकी का विषय ‘विकसित भारत' था.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
AAP का केंद्र पर आरोप- यह महज संयोग नहीं...
दिल्ली के मंत्री ने कहा, "कोई नहीं कह सकता कि यह डिजायन प्रतिस्पर्धा है. केंद्र ने हमें कुछ सुझाव दिये थे और हमने उन्हें ( अपने झांकी प्रस्ताव में) शामिल किया था. यदि वह हमें कुछ और सुझाव देते, तो हम उन्हें भी शामिल करते. हमारी झांकी विद्यालयों एवं मोहल्ला क्लीनिक मॉडल को दर्शातीं. यह महज संयोग नहीं है कि पंजाब के झांकी प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया गया है." उन्होंने आरोप लगाया, "केंद्र आप से बदला लेने के लिए ऐसा कर रहा है."
भाजपा ने AAP को दिया जवाब
बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके राज्य की झांकी को परेड में शामिल नहीं करने को लेकर केंद्र पर प्रहार किया था और उसपर भेदभाव का आरोप लगाया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि झांकियों के लिए चुने गये राज्यों में 80 फीसद भाजपा द्वारा शासित राज्य हैं. इस पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई ने मान पर गणतंत्र दिवस परेड में राज्य की झांकी को शामिल नहीं किये जाने पर राजनीति करने तथा राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर झांकी में उनकी और अरविंद केजरीवाल की तस्वीरें शामिल करने पर जोर दिये जाने आरोप लगाया.
ये भी पढ़ें :-
JDU के ललन सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार बने पार्टी के नए अध्यक्ष
झारखंड में इस साल 397 माओवादी गिरफ्तार किये गये, 26 ने आत्मसमर्पण किया: पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं