एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में पाकिस्तान-ए और भारत ए के बीच मैच में काफी कुछ देखने को मिला, दरअसल, मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी हंगामा देखने को मिला, एक ओर जहां पाक खिलाड़ियों ने वैभव सूर्यवंशी और हर्षित राणा के बहस करने की कोशिश की तो वहीं दूसरी ओर अंपायर के फैसले पर भी बवाल मचाते हुए दिखे, इसका नजारा भारत की पारी के 44वें ओवर में देखने को मिला, जब पाक खिलाड़ी अंपायर के फैसले को मानने से इंकार करते रहे और बीच मैदान पर बहस करते हुए दिखे, जिसके कारण कुछ देर तक मैच को रोकना पड़ा था.
HEATED MOMENTS BETWEEN TILAK VERMA & PAKISTAN PLAYERS. 🥶 - Pakistan players saying something to Harshit Rana after his wicket and Tilak stepped in for Harshit. https://t.co/5z1s7ildk2
— Tanuj (@ImTanujSingh) November 22, 2026
अंपायर से भिड़े पाक खिलाड़ी
दरअसल, 44वें ओवर की पहली गेंद के दौरान तिलक वर्मा गलत साइड पर खड़े थे, जबकि गेंदबाज 'ओवर द विकेट' से गेंदबाजी कर रहा था - गेंद फेंके जाने के बाद अंपायर को इसका एहसास हुआ और उन्होंने इसे 'डेड बॉल' करार दिया. पाकिस्तान के कप्तान इससे खुश नहीं हैं और वे मैदान पर मौजूद अंपायरों से बात करने लगे, बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच काफी गहमागहमी दिख रही . तिलक ने पाकिस्तानी कप्तान से बात की और फिर वहां से हट गए. अंपायर के साथ पाक खिलाड़ियों ने काफी देर तक बात की, यह साफ नहीं है कि अंपायर को पता था या नहीं कि अली रजा 'ओवर द विकेट' से गेंदबाजी करने आ रहे थे, लेकिन अंपायर यह मानने को तैयार नहीं थे. पाक कप्तान ने मैदानी अंपायरों से बातचीत कर अपनी नाराजगी जाहिर की। कुछ देर तक मैदान पर चर्चा चलती रही, जिसके बाद खेल दोबारा शुरू हुआ.
भारत A के मिली हार
पाकिस्तान ने भारत को 48 रन से हरा दिया, पाकिस्तान ए ने 313 रन बनाए थे जिसके बाद भारतीय टीम 265 रन ही बना सकी, भारत ए की ओर से तिलक वर्मा ने 100 रन और अभिषेक शर्मा ने 70 रन की पारी खेली, अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला यूएई के साथ है. यूएई के खिलाफ मैच जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. भारत को अब यूएई को बड़े अंतर से हराना होगा.
यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा ने लिया वैभव सूर्यवंशी का बदला, जिस PAK गेंदबाज ने लिया था विकेट उसी के ओवर में कूट डाले 24 रन
यह भी पढ़ें | IND A vs PAK A: वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद गरमाया माहौल, PAK खिलाड़ियों ने की बदतमीजी, मचा बवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं