- पाकिस्तान के कराची पोर्ट पर एक जहाज में छह भारतीय पिछले 7 महीने से फंसे हुए हैं
- जहाज की बिजली बंद कर दी गई है और सभी भारतीय कर्मचारियों के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं
- प्रयागराज के रहने वाले चीफ ऑफिसर विनीत किशोर मिश्रा और उनके परिवार ने भारतीय दूतावाससे मदद की गुहार लगाई है
पाकिस्तान में छह भारतीय पिछले 7 महीने से एक अंधेरे जहाज में फंसे हुए हैं. ये जहाज कराची पोर्ट पर खड़ा हुआ है. जहाज में मोबाइल नेटवर्क तक नहीं हैं. जिसकी वजह से परिवार की उनसे 15 दिन में एक बार ही बात हो पाती है. परिवार महीनों से उनके घर वापस लौटने का इंतजार कर रहा है. इस जहाज के चीफ ऑफिसर प्रयागराज के रहने वाले विनीत किशोर मिश्रा भी फंसे हुए हैं. उनके परिवार ने परिवार ने पाकिस्तान में भारतीय दूतावास को चिट्ठी लिखी है.
पाकिस्तान में 7 महीने से फंसे 6 भारतीय
विनीत के परिवार ने भारतीय दूतावास को चिट्ठी लिखकर मदद की गुहार लगाई है. साथ ही उन्होंने दिल्ली पहुंचकर विनीत को जल्द ही रिहा करवाने की मांग पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और विदेश मंत्रालय से भी मदद की गुहार लगाई है. उनका कहना है कि विनीत पिछले 10 सालों से मर्चेंट नेवी में हैं. उन्होंने इसी साल 25 फरवरी को ईरान की KEVER shiping company जॉइन की थी. वह कंपनी के एक शिप को ओमान से लेकर 17 अप्रैल 2026 को पाकिस्तान के कराची पोर्ट पहुंचे. शिप में उनके साथ 6 भारतीय और भी हैं. परिवार के मुताबिक कराची पहुंचते ही उनका शिप जब्त कर लिया गया.
बिजली बंद, मोबाइल नेटवर्क तक नहीं
ईरान की कंपनी और कराची पोर्ट के अधिकारियों के बीच कोई विवाद था. उसके बाद शिप की बिजली बंद करवा दी गई और सभी लोगों के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए. ईरान की कंपनी से विनीत का इसी साल तक का कॉन्ट्रैक्ट था, जो खत्म हो चुका है. शिप से साइन ऑफ भी नहीं करवाया गया है. विनीत मिश्रा के 2 छोटे बच्चे हैं. परिवार उनके घर वापस लौटने का इंतजार कर रहा है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढे़ं-पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 15% से घटकर 2% से भी कम कैसे हुई? ब्रिटिश संसद में पेश रिपोर्ट ने खोली पोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं