राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले देश में राजनीतिक स्थिति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए अनुकूल नहीं है. उन्होंने भाजपा के 400 से अधिक सीट जीतने संबंधी दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह कई राज्यों में सत्ता से बाहर है. पश्चिमी महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शिरडी में आयोजित पार्टी के एक सम्मेलन में राकांपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र में सत्ता संभालने के बाद, भाजपा ने कई कार्यक्रमों की घोषणा की और कई आश्वासन दिए, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया.
कई राज्यों में सत्ता में नहीं
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों को अब इसका एहसास होने लगा है. पवार की पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर गठित विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) में शामिल है. पवार ने कहा, "देश में स्थिति भाजपा के लिए अनुकूल नहीं हैं." राज्यसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा नेताओं ने कुल 543 में से 400 से अधिक लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है, लेकिन पार्टी वर्तमान में कई राज्यों में सत्ता में नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में सत्ता से बाहर है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्रधानमंत्री सिर्फ ‘गारंटी' सिर्फ...
पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आश्वासन दिया गया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी और जिनके पास ‘पक्के' घर नहीं हैं, उन्हें शहरी क्षेत्रों में घर दिया जायेगा लेकिन इन वादों को पूरा नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आश्वासन दिया था कि 2024-25 तक भारत पांच हजार अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जायेगा, लेकिन यह उसका 50 प्रतिशत भी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ ‘गारंटी' देते हैं.
बेरोजगारी के कारण युवा पीढ़ी परेशान
पवार ने कहा, "लेकिन गारंटी पूरी नहीं की गई. ऐसा कई बार देखा गया है." उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण युवा पीढ़ी परेशान है और उन्होंने 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक की उस घटना का हवाला दिया, जिसमें कुछ लोगों का एक समूह शामिल था. उन्होंने कहा, "जब हमारे सांसदों ने जानना चाहा कि उनकी (सुरक्षा में हुई चूक की घटना में शामिल लोगों की) क्या मांग है और उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से बयान देने के लिए दबाव डाला, तो विपक्षी सदस्यों को निलंबित कर दिया गया."
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं