Singer KK Death: बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ (केके) की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी अचानक मृत्यु दिल की बीमारी से हुई है, जो कि उन्हें लंबे समय से थी. सूत्रों के अनुसार गायक की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हुई है. रिपोर्ट में "मायोकार्डियल इंफार्क्शन (Myocardial Infarction)" का भी उल्लेख किया गया है, हो सकता है कि इसके कारण कृष्णकुमार कुन्नाथ के दिल में रक्त की पंपिंग बंद हो गई हो.
नाम छापने की शर्त पर पोस्टमार्टम करने वाले एक डॉक्टर ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "उनकी बाईं मुख्य कोरोनरी धमनी में एक बड़ी Blockage थी वहीं विभिन्न अन्य धमनियों और उप-धमनियों में भी छोटी Blockage थी. लाइव शो के दौरान अत्यधिक उत्तेजना के कारण रक्त प्रवाह रुक गया, जिससे हृदय गति रुक गई और ऐसा होने से उनकी जान चली गई."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- केके की मौत से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखें VIDEO
चिकित्सक ने कहा कि गायक के बेहोश होते ही उन्हें सीपीआर दिया जाता, तो उनकी जान बच सकती थी. उन्होंने कहा कि गायक को लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याएं थीं, जिनका कोई इलाज नहीं हुआ था. गायक की बाईं मुख्य कोरोनरी धमनी में 80 प्रतिशत अवरोध और विभिन्न अन्य धमनियों तथा उप-धमनियों में छोटे अवरोध थे. कोई भी धमनी पूरी तरह बंद नहीं थी.'' उन्होंने कहा, ‘‘मंगलवार को प्रस्तुति के दौरान, गायक मंच पर घूम रहे थे और कई बार भीड़ के साथ नाच भी रहे थे, जिससे अत्यधिक उत्तेजना पैदा हुई और रक्त प्रवाह रुक गया. इससे उनकी हृदय गति रुक गई.'.अत्यधिक उत्तेजना से कुछ क्षणों के लिए रक्त प्रवाह रुक गया, जिससे कुछ समय के लिए दिल की धड़कन अनियमित हो गई. इस वजह से केके बेहोश हो. अगर उन्हें तुरंत सीपीआर दिया गया होता, तो उनकी जान बच सकती थी.''
वहीं दिवंगत संगीतकार की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि कोलकाता आने से पहले उन्हें हाथ और कंधे में दर्द था. सूत्रों के अनुसार, गायक को गैस्ट्रिक समस्या भी थी और कभी-कभी वो antacids भी लेते थे. एंटासिड' ऐसी दवाएं होती हैं, जो अपच और सीने की जलन को दूर करने के लिए ली जाती हैं.
VIDEO: MERC मॉडल बचाएगा मरीजों की जान, हार्ट अटैक के बाद की आयु का चलेगा पता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं