गायक केके की मौत से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें वो कथित तौर पर सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल जाने से पहले नजर आ रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज में केके होटल की लॉबी में दिख रहे हैं.वीडियो में केके एक तौलिया के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं.कॉन्सर्ट के दौरान भीषण गर्मी के बीच वेंटिलेशन की कथित कमी को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं.गौरतलब है कि कोलकाता पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया जिस पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि भाजपा को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए.
पुलिस ने कहा कि गायक का पोस्टमार्टम किया गया है और रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है. एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘केके जिस होटल में ठहरे थे, उसके मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से पुलिस ने बात की है. न्यू मार्केट पुलिस थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. यह पांच-सितारा होटल इसी थाना क्षेत्र में आता है जिसमें केके ठहरे थे. अस्पताल ले जाने से पहले इसी होटल में उन्होंने अस्वस्थ होने की शिकायत की थी.''
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने गायक केके की मौत की जांच शुरू कर दी है और न्यू मार्केट थाने में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. हम होटल अधिकारियों से बात कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि उन्हें अस्पताल ले जाने से पहले क्या हुआ था.'' अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में दो लोगों से पूछताछ हुई है.बताते चलें कि गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की मंगलवार रात कोलकाता में मृत्यु हो गई थी. वह केके के नाम से मशहूर थे. केके 53 वर्ष के थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को मुंबई में किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं