सिक्किम (Sikkim) के मंगन जिले में फंसे 1,200 से अधिक पर्यटकों को निकालने का काम मौसम अनुकूल रहने पर सोमवार को शुरू हो सकता है, क्योंकि प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण दिन में यह काम नहीं हो सका. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. चुंगथांग के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) किरण थाटल ने कहा कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो निकासी प्रक्रिया हवाई या सड़क मार्ग से होगी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन फंसे हुए पर्यटकों के ठहरने का प्रबंध कर रहा है और उन्हें लाचुंग शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया जा रहा है, जहां उन्हें मामूली दर पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि किसी भी असुविधा की स्थिति में पर्यटकों को लाचुंग पुलिस थाने को सूचित करने का निर्देश दिया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लाचुंग पहुंचे मंत्री ने पर्यटकों से की बातचीत
इस बीच, सड़क एवं पुल विभाग के मंत्री एन बी दहल लाचुंग पहुंचे और पर्यटकों से बातचीत की तथा उनकी शिकायतें सुनीं और जल्द से जल्द सुरक्षित निकासी का आश्वासन दिया.
पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण सिक्किम में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है.

प्राकृतिक आपदा ने बुनियादी ढांचे को पहुंचाया नुकसान
अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा ने बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचाया है और विभिन्न इलाकों में बिजली, खाद्य आपूर्ति और मोबाइल नेटवर्क बाधित हुआ है. भूस्खलन के कारण लाचुंग शहर में 15 विदेशियों सहित 1,200 से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं.
ये भी पढ़ें :
* 6 की मौत... 1200 पर्यटक फंसे ... सिक्किम में बादल फटा और बाढ़ में बह गई जिंदगियां
* सिक्किम में तीस्ता नदी ने मचाई तबाही, कई इलाके जलमग्न; 1500 टूरिस्ट फंसे
* सिक्किम के मुख्यमंत्री की पत्नी ने शपथ लेने के एक दिन बाद विधायक पद से क्यों दे दिया इस्तीफा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं