विज्ञापन

किस पर्वत को भारत का सोने का पहाड़ कहा जाता है? इस नजारे को दूर-दूर से देखने आते हैं लोग

Golden Mountain: क्या आप जानते हैं कि किस पर्वत को गोल्डन माउंटेन के नाम से जाना जाता है. अगर आपका जवाब न हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़े.

किस पर्वत को भारत का सोने का पहाड़ कहा जाता है? इस नजारे को दूर-दूर से देखने आते हैं लोग
Golden Mountain: किस पर्वत को गोल्डन माउंटेन कहा जाता है?

Golden Mountain: भारत में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. आज हम जिसे बारे में बात कर रहे हैं, उसे भारत का सोने का पहाड़ कहा जाता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. भारत और नेपाल के बॉर्डर पर स्थित पूर्वी हिमालय का कंचनजंगा दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा पर्वत है और भारत का सबसे ऊंचा पर्वत कहलाता है. यहां के स्थानीय लोगों ने इसे एक प्यारा नाम दिया है स्वर्ण पर्वत यानी सोने का पहाड़. 

कैसे चमकता हैं सोने की तरह? (How does it shine like gold)

सच में ये पहाड़ सोने का नहीं है. इसे ये नाम सूरज की रोशनी की वजह से मिला है. क्योंकि जब सूरज उगता है और डूबता है, तो कंचनजंगा की बर्फीली चोटियां पर हल्की सी सूरज की रोशनी पड़ती है. जिसकी वजह से यह रोशनी रिफ्लेक्ट करती है और पूरा पर्वत सोने की तरह दिखने लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कंचनजंगा का असली मतलब- (The real meaning of Kanchenjunga)

हर शब्द के अपने मायने होते हैं. ठीक उसी प्रकार कंचनजंगा के भी हैं. कंचनजंगा एक तिब्बती भाषा का शब्द है, जिसका मतलब है ऊंची बर्फ के पांच खजाने. कहा जाता है कि ये खजाने सोना, चांदी, कीमती पत्थर, अनाज और पवित्र ग्रंथों का प्रतिनिधित्व करते हैं. जिससे धन और खुशहाली के साथ इसका संबंध जोड़ा जाता है.

कंचनजंगा के दूसरे नाम- (Kanchenjunga Other Names) 

कंचनजंगा को सिर्फ गोल्डन माउंटेन के नाम से ही नहीं जाना जाता. 

बर्फ का खजाना: जो सोना, चांदी, रत्न, अनाज और पवित्र ग्रंथों का प्रतीक हैं.

सोया हुआ बुद्ध: इसकी चोटियां आराम करते हुए बुद्ध जैसी दिखती हैं.

सेवा लुंगमा: आस-पास के इलाकों में एक स्थानीय नाम.

ये भी पढ़ें-  Rose Day 2026 Wishes: रोज डे पर पार्टनर को भेजें ये प्यार भरे मैसेज, दिन बन जाएगा खास

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Which Mountain Is Called Golden Mountain, Sone Ka Pahad Kise Kaha Jada Hai, Sone Ka Pahad, Gold Price, Today Gold Price, Golden Mountain Of India, Kanchenjunga, Mountain Called Golden Mountain, Golden Mountain Of India Kanchenjunga, About Kanchenjunga, Kanchenjunga Geography, Around Kanchenjunga, Kanchenjunga Feet, Sikkim Kanchenjunga, Where Is Kanchenjunga, Where Is Golden Mountain Of Indi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com