विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2019

रिलायंस की तरफ से सिब्बल के पेश होने से कांग्रेस का हुआ पर्दाफाश : बीजेपी

बीजेपी ने कहा- कांग्रेस के अनिल अंबानी समूह के साथ करीबी रिश्ते, उन्हें अनुचित लाभ तब हुआ जब कांग्रेस सत्ता में थी

Also Read in
रिलायंस की तरफ से सिब्बल के पेश होने से कांग्रेस का हुआ पर्दाफाश : बीजेपी
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

बीजेपी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के अनिल अंबानी समूह के साथ “करीबी रिश्ते” हैं और विपक्षी पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल का कई मामलों में उद्योगपति के समूह का ‘‘पक्ष लेना'' पार्टी का पर्दाफाश करता है.

बीजेपी की ओर से यह हमला तब किया गया है जब वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई में रिलायंस की तरफ से पेश हुए. यह सुनवाई एरिक्सन इंडिया द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशन्स लिमिटेड (आरकॉम) के चेयरमैन अनिल अंबानी एवं अन्य के खिलाफ दायर अवमानना से जुड़ी थी. एरिक्सन इंडिया ने यह मामला 550 करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान नहीं करने को लेकर दायर किया है.    

बीजेपी को कांग्रेस का जवाब : सिब्बल के कारण तो सैयद शुजा को अमेरिका में शरण नहीं मिली!

बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने सिब्बल द्वारा अंबानी की आलोचना करने और अदालत में रिलायंस की ओर से पेश होने के लिए कांग्रेस पर हमला बोला और कहा, ‘‘राहुल गांधी और कांग्रेस दुष्प्रचार में लिप्त हैं क्योंकि कंपनी (अनिल अंबानी समूह) जिसके बारे में उनका आरोप है कि उसे यहां (राफेल सौदे में) लाभ हुआ, उसे इस सरकार में कोई लाभ नहीं हुआ बल्कि उसे तब अनुचित लाभ हुआ जब कांग्रेस सत्ता में थी.''

VIDEO : कपिल सिब्बल और रविशंकर प्रसाद आमने-सामने

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anil Ambani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com