प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कल यानी सोमवार को होना है. इसके लिए अयोध्या में तैयारियों को आखिरी रूप दिया जा रहा है. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत कई लोग हिस्सा लेंगे. इस बीच देश दुनिया में फैले राम भक्त अब ऑनलाइन माध्यम से भी दान दे सकते हैं. भक्त अब श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को ऑनलाइन माध्यम से भी दान भेज सकते हैं. BBPS ने इसके लिए फीचर भी लॉन्च कर दिया है.
#RamMandir #AyodhyaSriRamTemple pic.twitter.com/5n83G3BsBJ
— NDTV India (@ndtvindia) January 21, 2024
इस फीचर के आने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए दुनिया भर में फैले रामभक्त आसानी से दान कर पाएंगे. जानकारी के अनुसार यह प्रक्रिया मोबाइल रिचार्ज के समान ही आसान होगी. इसके फीचर को बेहद आसान रखा गया है. पिछले 24 घंटों में, PhonePe, Google Pay, Paytm और कई बैंक ऐप्स सहित प्रमुख भुगतान ऐप्स ने इसे अपने फीचर में जोड़ भी लिया है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
राम मंदिर को दान देकर बचा सकते हैं टैक्स
केंद्र सरकार ने राम मंदिर निर्माण और उसके व्यवस्था के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का निर्माण किया था. इसी ट्रस्ट के द्वारा अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है. राम मंदिर के लिए पैसे का डोनेशन अब कोई व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से कर सकता है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार केंद्र सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को ऐतिहासिक महत्व का स्थान के रूप में अधिसूचित किया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को दान देने पर 50% पर सेक्शन 80G (2) (B) के तहत टैक्स छूट मिलेगी.
22 जनवरी को यह होगा पीएम मोदी का कार्यक्रम
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गुरुदेव गिरिजी महाराज ने NDTV से एक खास बातचीत में 22 जनवरी को पीएम मोदी के कार्यक्रम के बारे में बताया है. उन्होंने बताया, "प्रधानमंत्री अयोध्या में राम मंदिर पहुंचने पर सबसे पहले स्नान के लिए जाएंगे. इसके बाद पीएम मोदी पहले उत्तर द्वारा की ओर जाएंगे और फिर पूर्व द्वार से प्रवेश करेंगे, जहां मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार है. मंदिर में प्रवेश करने के बाद प्रधानमंत्री सबसे पहले न्यासी लोगों से मिलेंगे."
10 बार स्नान, 10 बार पीएम मोदी करेंगे दान
उन्होंने कहा, "मंदिर में प्रवेश के बाद मंत्रों के बीच 10 तरह के स्नान करना आवश्यक होता है. मंत्रों के बीच 10 बार जल का छिड़काव होगा. उसके बाद प्रधानमंत्री को 10 तरह के दान देने हैं. इसके बाद पीएम मोदी गर्भगृह में प्रवेश करेंगे. पीएम मोदी करीब 45 मिनट तक गर्भगृह में पूजा करेंगे. पूजा करीब 12:20 बजे शुरू होगी और करीब 50 मिनट तक चलेगी."
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं