विज्ञापन

'मैंने कुछ गलत नहीं किया', मह‍िला डॉक्‍टर को पीटने वाले शिवसेना नेता ने माफी मांगने से क‍िया इनकार

NDTV के शिव अरूर के साथ 26 मिनट के इंटरव्यू में शि‍वसेना नेता म्हात्रे ने घटना से इनकार करते हुए माफी मांगने से इनकार कर दिया. उन्‍होंने कहा क‍ि उन्‍होंने कुछ गलत नहीं क‍िया.  

'मैंने कुछ गलत नहीं किया', मह‍िला डॉक्‍टर को पीटने वाले शिवसेना नेता ने माफी मांगने से क‍िया इनकार
  • शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे का वीड‍ियो वायरल
  • मह‍िला डॉक्‍टर पर उठाया हाथ, नीचे ग‍िरा मोबाइल
  • अब माफी मांगने से क‍िया इनकार

कल्याण-डोंबिवली के शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे ने एक महिला डॉक्टर को पीट द‍िया. इसके बाद उन्‍होंने और उनके समर्थकों ने मुंबई के पास एक अस्पताल में दूसरे स्टाफ और नर्सों की पिटाई भी कर दी. घटना का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. वहीं, पार्षद रमेश म्हात्रे को अपनी इस हरकत पर कोई पछतावा नहीं है. NDTV के शिव अरूर के साथ 26 मिनट के इंटरव्यू में म्हात्रे ने घटना से इनकार करते हुए माफी मांगने से इनकार कर दिया. 

पार्षद ने कहा, "मैंने अस्पताल में महिला डॉक्टर पर हमला नहीं किया." जब उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया तो उन्होंने दावा किया कि उन्होंने डॉक्टर का फोन छुड़ाने के लिए बस उनके हाथ पर मारा था, क्योंकि डॉक्‍टर उनकी शिकायत नहीं सुन रही थीं.  म्हात्रे ने कहा, "मैंने उसके फोन पर थप्पड़ मारा, क्योंकि वह हमारी बात नहीं सुन रही थी। मैंने बस उसे फ़ोन से हटाने की कोशिश की." उन्होंने यह भी कहा कि सेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने उन्हें अन्याय के खि‍लाफ लड़ना सिखाया था।

पूरे इंटरव्यू के दौरान म्हात्रे ने अपनी इस हरकत को सही ठहराया और कहा क‍ि गलती डॉक्टरों की थी. म्‍हात्रे ने यहां तक दावा किया कि उनकी वजह से एक महिला और उसके बच्चे की जान बची. अस्पताल के एक अधिकारी के मुताबिक, यह मारपीट NICU में बेड न मिलने को लेकर हुआ था. डॉक्टरों ने एक गर्भवती महिला के परिवार को बताया कि नवजात शिशु को NICU केयर की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन अस्पताल में सभी बेड भरे हुए थे, इसलिए उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में जाने पर विचार करने के लिए कहा गया. इसके बाद मामला बढ़ गया।

वीड‍ियो में साफ द‍िख रही शि‍वसेना नेता की हरकत

वायरल वीडियो में एक महिला डॉक्टर अपना मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की कोशिश करती हुई दिख रही है. वह उन लोगों से बचने के लिए डेस्क के पीछे हटती है तभी, कॉर्पोरेटर म्‍हात्रे पीछे से उसे इतनी ज़ोर से हाथ मारता है कि फोन मह‍िला डॉक्‍टर के हाथ से गिर जाता है. 

यह भी पढ़ें- शिवसेना UBT में टूट के बाद उद्धव ठाकरे का नया दांव, मंदिरों में शुरू करेंगे 'रामरक्षा महाआरती' अभियान


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Shivsena Leader, Viral Video, Maharastra News, News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com