- बांकीपुर उपचुनाव में प्रचार के दौरान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी एक वीडियो वायरल हो रहा है.
- मनोज तिवारी जैसे ही सभा में गाना गाना शुरू करते हैं तो फैंस झूम उठे. एक फैंस ने उन्हें 100 रुपए का इनाम दिया.
- बीजेपी बांकीपुर उपचुनाव में पूरा जोर लगा रही है. यहां आज प्रचार खत्म होगा.
बांकीपुर उपचुनाव में प्रचार के दौरान जैसे ही बीजेपी सांसद और भोजपुरी गायक ने जब 'इंटरनेशनल लिट्टी-चोखा जे खइलस, ना पइलस धोखा. यूपी चाहे बिहार में, गाड़ के झंडा आ गईल हो, जहां गईल संसार में' गाना गाया तो उनके एक प्रशंसक ने खुश होकर उन्हें 100 रुपए का ईनाम दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जैसे ही उन्हें समर्थक ने ईनाम दिया तो वह भी खुश हो गए. मनोज तिवारी ने फैन को अपने पास बुलाया और कहा कि आपने आज पुरानी यादें ताजा कर दी. इसी जगज पर हम आते थे पुलिस लाइन में गाना गाने तो मुझे बहुत पैसे मिलते थे.
भावुक हो गए मनोज तिवारी
बांकीपुर में आयोजित इस चुनावी जनसभा में मनोज तिवारी बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने पहुंचे थे. ऐसे में यहां उन्होंने प्रचार के दौरान माइक संभाला और सावन के पारंपरिक लोकगीत के साथ अपना मशहूर गाना 'इंटरनेशनल लिट्टी चोखा' गाना शुरू किया. जैसे ही उन्होंने सुर पकड़े, वहां मौजूद भीड़ झूम उठी. इसी बीच, उनके सुरों से मंत्रमुग्ध होकर एक समर्थक सुरक्षा घेरा लांघकर मंच के ठीक आगे पहुंच गया और बड़ी सादगी से 100 रुपये का नोट मनोज तिवारी के हाथों में थमा दिया. जिसके बाद मनोज तिवारी भावुक हो गए. उन्होंने 100 रुपए लिए और कहा कि आपका बहुत धन्यवाद. उन्होंने पैसे देने वाले फैन को पास बुलाया और उनसे आशीर्वाद मांगा.
ये भी पढ़ें ः बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी तेज, CM सम्राट ने किया रोड शो; बोले- कोई नहीं है टक्कर में
बांकीपुर में बीजेपी के लिए मांगे वोट
मनोज तिवारी ने इस दौरान समर्थकों से कहा कि जिस तरह से आपने हमें आशीर्वाद दिया है. उसी तरह से हमारे उम्मीदवार के लिए भी आशीर्वाद दीजिएगा. उनका यह अंदाज अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बांकीपुर में आज खत्म होगा प्रचार
बीजेपी बांकीपुर उपचुनाव में पूरा जोर लगा रही है. जहां आज प्रचार खत्म हो जाएगा और यहां 30 जुलाई को वोटिंग होगी. बीजेपी ने यहां नीरज सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है. जबकि जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर भी यहां चुनावी मैदान में हैं.
ये भी पढ़ेंः सिपाही को बलि का बकरा न बनाएं; सिवान AK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी ने कहा- न्यायिक जांच हो, नहीं तो आंदोलन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं