Sarfaraz Khan, IND vs SL Test Cricket: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में 15 खिलाड़ियों का चुनाव हुआ है, इन 15 खिलाड़ियों में एक ऐसा नाम नहीं है जिसकी उम्मीद फैन्स कर रहे थे. वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इंडियन ब्रैडमैन माने जाने वाले सरफराज खान है. लगातार 2 रणजी सीजन में 100 से भी ज्यादा औसत से रन बनाकर सरफराज घरेलू क्रिकेट के ब्रैडमैन बन गए थे. लेकिन इन सबके बाद भी चयनकर्ता इस दाएं हाथ के बल्लेबाज पर भरोसा नहीं कर रहे हैं.
मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज का भारतीय इंटरनेशनल टीम से बाहर रहने का सिलसिला जारी है और वे 2024 के आखिर से ही टीम में वापसी का इंतजार कर रहे हैं. लंबे इंतजार के बाद नेशनल टीम में शानदार एंट्री करने के बावजूद, सरफराज खान मिडिल ऑर्डर में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए और शुभमन गिल की कप्तानी में टीम के बदलाव के दौर में भी उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
- Sarfaraz Khan with First Class average of 64.73 with 150+ knock in his last test series is dropped from Indian test side.
— Rajiv (@Rajiv1841) July 28, 2026
- Sai Sudarshan with 42 First Class average is getting selected in team as no.3 despite failing in all big test series!
Peak Favouritism! Peak Bias!!…
🏮 SARFRAZ KHAN DEBUT IN INTERNATIONAL CRICKET IN RAHUL DRAVID ERA 😳
— VK (@Aur_vicky) July 28, 2026
Sarfraz played in test because coach was Rahul after becoming Gautam Gambhir coach he has dropped from international 🤣
Test career
vs england - 62+68+14+0+56 = 200
vs new zealand - 0+150+11+9+0+1= 171 runs… pic.twitter.com/k1TRyhO7pB
If Sai Sudharsan is subject to fitness, why hasn't Sarfaraz Khan been included? 🤔
— Devesh Pandey (@devveshpandey) July 28, 2026
What are your thoughts on this @vikrantgupta73 https://t.co/IKbVCF2yGl
🏏 Ranji Trophy rewards consistency.
— Bhavesh Gujrati (@Bhaveshlivelife) July 28, 2026
Test selection should too.
• Sarfaraz Khan
Highest run scorer in the Ranji Trophy.
• Auqib Nabi
Highest wicket taker in the Ranji Trophy.
Yet neither finds a place in India's Test squad.
So what is the real selection criteria?
If… pic.twitter.com/jioG9nbU9P
2025-26 रणजी ट्रॉफी में 7 मैच में बनाए 429 रन, घरेलू क्रिकेट के ब्रैडमैन
साल 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम का हिस्सा रहने के बाद, सरफराज खान ने अपने व्हाइट-बॉल गेम में पूरी तरह से सुधार किया है और घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट में भी लगातार रन बनाए हैं. 2025-26 रणजी ट्रॉफी में, उन्होंने सात मैचों में 53.62 की औसत से 429 रन बनाए.
22 शतक, 28 अर्धशतक
62 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में सरफराज ने 5114 रन बनाए हैं.जिसमें 17 शतक, 16 अर्धशतक शामिल है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज ने 301 रन की पारी भी खेली है. दूसरी ओर भारत के लिए 6 टेस्ट मैच सरफराज खेल चुके हैं जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक लगाने में सफल रहे हैं, सरफराज के नाम लिस्ट ए में 3 और टी-20 में एक शतक दर्ज है. यानी अबतक के अपने करियर में 22 शतक लगा चुके हैं. इसके अलावा टेस्ट में 3 अर्धशतक, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 16 अर्धशतक, लिस्ट ए में 2 और टी-20 में 7 अर्धशतक ठोक चुके हैं. यानी कुल मिलाकर सरफराज के नाम 28 अर्धशतक अबतक दर्ज हैं.
फिटनेस पर भी किया काम
सरफराज जब टीम में थे तो उनकी फिटनेस को लेकर काफी बातें हुई. इसलिए जब सरफराज टीम से बाहर हुए तो उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी वर्क किया. घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार बल्लेबाज ने पिछले साल 2 महीने के अंतराल में 17 किलो वजन कम किया. फिटनेस पर काम करके सरफराज वर्तमान में काफी स्लिम नजर आते हैं. उनकी फिटनेस में भी सुधार हुआ है. इन सबके बाद भी चयनकर्ताओं ने टेस्ट के लिए सरफराज का चुनाव नहीं किया है.
Feel for Sarfaraz Khan, he has once again been left out of the Test squad. He was dropped from the team last time without any clear reason. Since then, he has worked very hard and done everything he could, but he has once again been ignored for the Test series against Sri… pic.twitter.com/otHNemRF6D
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) July 28, 2026
India's squad for the Sri Lanka tour is out, and once again, there's no place for Sarfaraz Khan.
— Soman. (@Shreyasian96) July 28, 2026
Even Unfit Sai Sudarshan has been picked ahead of a player who has consistently delivered in domestic cricket. Sarfaraz has done everything asked of him, yet he continues to be… pic.twitter.com/DoNL27REkM
सब-कॉन्टिनेंट में'एक्स-फैक्टर' साबित हो सकते थे
एक और बात है स्पिन खेलने की उनकी काबिलियत और स्वीप शॉट्स का इस्तेमाल करके गेंदबाजों को परेशान करने की क्षमता, खासकर ऐसे समय में जब सब-कॉन्टिनेंट में अच्छी स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की काबिलियत पर सवाल उठाए जा रहे हैं. यह दाएं हाथ का बल्लेबाज एक अहम खिलाड़ी और 'एक्स-फैक्टर' साबित हो सकता था, लेकिन एक बार फिर उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है.
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन
ये भी पढ़ें- भारत Vs श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल: तारीख, समय और वेन्यू सब जानिए, WTC की रेस में निर्णायक होगी सीरीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं