- शुक्रवार को संसद में पप्पू यादव ने साधु का वेष धारण कर राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़ा नाटकीय प्रदर्शन किया था.
- इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा सासंद अवधेश प्रसाद, आप सांसद संजय सिंह सहित कई नेता नजर आए.
- अब पप्पू यादव के प्रदर्शन पर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखा हमला किया है.
शुक्रवार को संसद में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने साधु का वेष धारण कर राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़ा नाटकीय प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा सासंद अवधेश प्रसाद, आप सांसद संजय सिंह सहित विपक्ष के कई नेता नजर आए. चारों ओर से विपक्षी सांसद खड़े होकर पप्पू यादव के नाटकीय प्रदर्शन देख रहे थे. इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी के कई नेताओं, संत समाज सहित अन्य संगठनों ने इसकी आलोचना की है. अब पप्पू यादव के प्रदर्शन पर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखा हमला किया है.
'क्या वक्फ की गड़बड़ियों का मौलवी का वेष पकड़ विरोध करेंगे विपक्षी सांसद'
शहजाद पूनावाला ने एक्स पर शेयर किए एक वीडियो में इस प्रदर्शन को शर्मनाक बताया. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया कि यदि कल कहीं आतंकवाद का विरोध हो रहा होगा तो वो टोपी लगाकर प्रदर्शन में शामिल होंगे. वक्फ की गड़बड़ियों पर होने वाले प्रदर्शन में क्या विपक्षी नेता मौलवी का भेष धारण कर प्रदर्शन करेंगे.
शहजाद बोले- विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन बेवकूफी भरा और शर्मनाक
पूर्व भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "किसी मुद्दे को उठाने और पूरे हिंदू समाज को टारगेट करने के बहाने के तौर पर इस्तेमाल करने में फर्क होता है. पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स के अंदर जो हुआ, जब पप्पू यादव, राहुल गांधी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कुछ दूसरी विपक्षी पार्टियों ने प्रोटेस्ट किया, वह बेवकूफी भरा और शर्मनाक दोनों था.
Rahul Gandhi is a shameless Hindu Hater
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) August 1, 2026
In their hatred for one party
They extend their hatred towards India and Hindus pic.twitter.com/DEDYGiNdbs
प्रदर्शन में भगवा कपड़े का इस्तेमाल क्यों कियाः शहजाद
शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि पप्पू यादव साधु के वेश में आए और राम मंदिर डोनेशन में गड़बड़ी के मामले पर प्रोटेस्ट किया. यह मुद्दा राम मंदिर से जुड़ा है, और इसे उठाया जाना चाहिए, लेकिन चोरी के जो आरोपी अब जेल में हैं, वे न तो संत थे और न ही साधु. फिर प्रोटेस्ट को इस तरह से दिखाने के लिए भगवा कपड़े का इस्तेमाल क्यों किया गया?..."
कल अपने बदले बायो के कारण चर्चा में थे शहजाद
मालूम हो कि शुक्रवार को शहजाद पूनावाला अपने सोशल मीडिया बायो में किए बदलाव को लेकर चर्चा में थे. उन्होंने बायो से भाजपा प्रवक्ता हटा दिया था. जिसके बाद यह चर्चा चली कि शहजाद पूनावाला ने शायद भाजपा छोड़ दिया है. हालांकि इसके बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं सामने आया है.
यह भी पढ़ें - शहजाद पूनावाला ने X पर अपना बायो बदला, लिखा, 'इस्लाम धर्म, हिंदू संस्कृति, भारतीय विचारधारा'
यह भी पढ़ें - संसद भवन के बाहर पप्पू के साधु भेष पर नाराज हुए संत, बताया सनातन का अपमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं