- शशि थरूर ने चुनावों में युवाओं को अवसर प्रदान करने की वकालत की है
- उनके तिरुवनंतपुरम से आखिरी बार मैदान में उतरने के कयास लग रहे हैं
- थरूर ने कहा कि एक समय आता है जब युवाओं के लिए जगह बनानी होती है
कांग्रेस (Congress) कार्यसमिति के सदस्य एवं सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने गुरुवार को चुनावों में युवाओं को अवसर प्रदान करने की वकालत की. इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में वह तिरुवनंतपुरम सीट से आखिरी बार मैदान में उतर सकते हैं. हालांकि यहां कांग्रेस के एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में लोकसभा सदस्य थरूर ने कहा कि इस बारे में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सकता, क्योंकि यह राजनीति है.
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि एक समय आता है जब युवाओं के लिए जगह बनानी होती है और यही मेरी सोच है.'' इसके साथ ही थरूर ने यह भी कहा कि राजनीति में एक और नारा है ‘कभी न मत कहो'.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वह हाल में एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान की गई उनकी टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे. उन्होंने कार्यक्रम में बार-बार कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र से उनकी लड़ाई अंतिम हो सकती है.
थरूर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, ‘‘मैंने यह नहीं कहा कि ‘कभी नहीं', मैंने कहा कि मुझे लगता है कि यह मेरा आखिरी चुनाव होगा.''
ऐसे लड़ेंगे जैसे आखिरी चुनाव हो : शशि थरूरकांग्रेस नेता ने कहा कि अगर वह तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे, तो वह इसे ऐसे लड़ेंगे जैसे यह उनका आखिरी चुनाव हो, पूरे जोश के साथ, लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे.
तिरुवनंतपुरम सांसद के रूप में शुरू किया सियासी सफरएक दशक पहले राजनीति में प्रवेश करने वाले थरूर ने 2009 के आम चुनाव में केरल के तिरुवनंतपुरम सीट से शानदार जीत हासिल की और सांसद के तौर पर अपने सियासी करियर की शुरुआत की.
ये भी पढ़ें :
* संसद में हंगामे के बीच शशि थरूर और नितिन गडकरी का दिखा 'याराना', कांग्रेस MP ने इस बात के लिए कहा शुक्रिया
* "पहली बार तख्ती लेकर गया था...": लोकसभा में सस्पेंशन से पहले ही शशि थरूर ने कर दी थी भविष्यवाणी
* "यह संसदीय लोकतंत्र के साथ विश्वासघात...": जानें सांसदों के निलंबन पर शशि थरूर और डिंपल यादव सहित किसने क्या कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं