विज्ञापन

यूपी पुलिस का सुबह-सुबह ऐक्शन, 50 हजार का इनामी बदमाश महताब एनकाउंटर में ढेर

मारे गए बदमाश का नाम महताब उर्फ बेचैन था. उसके ऊपर करीब तीन दर्जन के आसपास आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. शामली पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था.

यूपी पुलिस का सुबह-सुबह ऐक्शन, 50 हजार का इनामी बदमाश महताब  एनकाउंटर में ढेर
शामली एनकाउंटर में बदमाश ढेर.
  • शामली पुलिस ने कांधला थाना क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ में वांछित बदमाश महताब उर्फ बेचैन को ढेर कर दिया
  • महताब पर करीब तीन दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे और उस पर 50000 रुपये का इनाम घोषित था
  • पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, जिनमें से एक ने पुलिस पर फायरिंग की थी
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की शामली पुलिस ने शुक्रवार सुबह एनकाउंट में एक वॉन्टेड बदमाश को ढेर कर दिया. बदमाश मेहताब पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था. बदमाश महताब मुकीम उर्फ काला गैंग का सक्रिय सदस्य था. वह करीब तीन दर्जन आपराधिक मामलों में वॉंटेड था.  इस मुठभेड़ में पुलिस के दरोगा दीपचंद भी गोली लगने से घायल हो गए, उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर, दूसरा फरार

यह मुठभेड़ जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के खंद्रावली के जंगल में हुई. पुलिस को बाबरी थाना इलाके और आदर्श मंडी थाना इलाके के बीच में सूचना मिली थी कि कोई दो बदमाश एक युवक के साथ घटना करके भाग रहे हैं. पुलिस ने जब घेराबंदी की तो बदमाश कांधला थाना क्षेत्र की ओर भागने लगे. कांधला पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, पुलिस ने जब बाइक सवार दो बदमाशों को रोकना चाहा तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी के ऊपर फायर कर दी. दोनों ओर से चली गोलियां में एक बदमाश को गोली लग गई. जबकि उसका एक अन्य साथी जंगल के रास्ते फरार हो गया.

बदमाश महताब उर्फ बेचैन ढेर

घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बदमाश का नाम महताब उर्फ बेचैन था. उसके ऊपर करीब तीन दर्जन के आसपास आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. शामली पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. वही पुलिस ने मौके से एक देसी कारबाइन व एक पिस्टल व भारी संख्या में खोकर कारतूस भी बरामद किए हैं.

बुलंदशहर मुठभेड़ में दो बदमाश अरेस्ट

यूपी के बुलंदशहर के अरनिया क्षेत्र में भी देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई.  खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश तालिब पैर में गोली लगने से घायल हो गया. पुल‍िस ने उसे वहीं धर दबोचा. उसका साथी जबरशेर भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, मोटर का कॉपर तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक, ताला और मोटर तोड़ने के औजार बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें-बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश ग‍िरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी भी अरेस्‍ट

इनपुट- पंकज कुमार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Encounter, Shamli Encounter, UP Police, Shamli Police, Shamli Police Encounter News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com